×

इंग्लैंड का स्कोर दूसरी पारी में 182/6, इंडिया से 49 रन पीछे, विराट की तीसरी डबल सेंचुरी

Rishi
Published on: 11 Dec 2016 4:58 AM GMT
इंग्लैंड का स्कोर दूसरी पारी में 182/6, इंडिया से 49 रन पीछे, विराट की तीसरी डबल सेंचुरी
X

mumbai-test-match

मुंबई: टीम इंडिया और इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 6 विकेट खोकर 182 रन बना लिए हैं। इंग्लिश टीम भारत की पहली पारी से अब भी 49 रन पीछे है और उसके पास सिर्फ 4 विकेट बचे हैं। जॉनी बैरिस्टो नाबाद 50 रन बनाकर नाबाद हैं। चौथे दिन जडेजा और अश्विन ने 2-2 विकेट लिए।

इंग्लैंड की टीम को पहला झटका भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने पहले ही ओवर की दूसरी गेंद पर जेनिंग्स को lbw कर दिया। जेनिंग्स अपनाी खाता भी नहीं खोल पाए थे। इसके बाद इसके बाद कप्तान एलिस्टर कुक 18 रन पर रवींद्र जडेजा की गेंद पर lbw हो गए। दो विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए मोइन अली भी बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। उन्हें जडेजा की गेंद पर मुरली विजय से लपका। एक छोर से विकेट जरूर गिर रहे थे, लेकिन जो रूट ने हाफ सेंचुरी लगाकर पारी को संभाला। रूट ने 75 गेंदों पर 50 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके भी लगाए। बता दें कि इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 400 रन पर आउट हो गई थी। वहीं, भारत ने पहली पारी में 631 रन बनाए।

ऐसी थी भारत की पहली पारी

टीम इंडिया की पहली पारी में 631 रन पर खत्म हुई। विराट कोहली 235 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने 302 गेंदों में 23 चौकों की मदद से डबल सेंचुरी बनाई। कोहली ने पिछले तीन महीने में और लगातार तीसरी सीरीज में तीसरा दोहरा शतक लगाया है। वहीं, जयंत यादव 204 गेंदों में 104 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनके करियर की यह पहली सेंचुरी है। नौवें नंबर पर आकर शतक लगाने वाले जयंत यादव पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। अपनी इस सेंचुरी में उन्होंने 15 चौके भी जड़े।

इससे पहले इंग्लैंड की पूरी टीम पहली इनिंग में 400 रन पर आउट हुई थी। मैच के चौथे दिन विराट ने 150 रन पूरे किए। इसके लिए उन्होंने 246 बॉल खेलीं। इस दौरान उन्होंने 18 चौके भी लगाए। वहीं विराट का साथ देते हुए जयंत यादव ने भी फिफ्टी लगाई। ये उनके करियर की दूसरी फिफ्टी रही। यादव ने अपने 50 रन 103 बॉल पर पूरे किए। जिसमें उन्होंने 7 चौके भी लगाए।

2016 में तीसरी डबल सेंचुरी

विराट कोहली की 2016 में यह तीसरी डबल सेंचुरी है। एक साल में तीन डबल सेंचुरी लगाने वाले विराट पहले इंडियन क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। मास्टर ब्लास्टर ने इससे पहले साल 2004 और 2010 में एक साल में 2 डबल सेंचुरी लगाई थीं। इतना ही नहीं, विराट कप्तान के तौर पर भी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा डबल सेंचुरी लगाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। बता दें कि विराट ने न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम की बराबरी की है। उन्होंने 2014 में बतौर कप्तान तीन 3 डबल सेंचुरी लगाई थीं। हालांकि विराट अभी ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी माइकल क्लार्क से पीछे हैं, क्योंकि उन्होंने कप्तान के तौर पर 2012 में 4 डबल सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड बनाया था।

तीसने दिन भी विराट ने बनाए कई रिकॉर्ड्स

मुंबई टेस्ट के तीसरे दिन विराट कोहली ने टेस्ट करियर की 15वीं सेंचुरी लगाई। कोहली ने कप्तान के तौर पर 35 साल बाद एक सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं, इस साल हजार रन बनाने वाले चौथे क्रिकेटर भी बने। साथ ही एक साल में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय कप्तान भी बन गए। इसके पहले 1997 में सचिन तेंडुलकर और 2006 में राहुल द्रविड़ ने यह रिकॉर्ड बनाया था। साथ ही 35 रन बनाते ही विराट में टेस्ट करियर में 4 हजार रन का मुकाम हासिल कर लिया।

2016 में एक हजार रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी

विराट से पहले साल 2016 में इंग्लैंड के तीन खिलाड़ी एक हजार रन बना चुके हैं और यह तीनों ही बल्लेबाज इंग्लैंड के हैं। इसमें जेएम बैरिस्टो, जो रूट और एलस्टर कुक के नाम शामिल है। विराट कोहली से पहले सुनील गावस्कर ने एक सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए थे। गावस्कर ने यह कारनामा अपने करियर में दो बार किया था। पहली बार उन्होंने 1978-79 में कैरेबियाई टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में 732 रन बनाए थे और इसके बाद 1981-82 में खेली गई सीरीज में 500 रन बनाए थे।

आगे की स्लाइड्स में देखिए, मैच की कुछ और फोटोज...

kohli

jayant-yadav

virat-kohli-in-mumbai

ashwin

virat-murali

ind-vs-eng

test-mumbai

root

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story