×

MI vs GT: मुंबई को आज घर में गुजरात से मिलेगी सबसे बड़ी चुनौती, जानिए मैच से जुड़ी तमाम जानकारी...

Tags:

Suryakant Soni
Published on: 12 May 2023 6:39 AM GMT (Updated on: 11 May 2023 5:49 PM GMT)
MI vs GT: मुंबई को आज घर में गुजरात से मिलेगी सबसे बड़ी चुनौती, जानिए मैच से जुड़ी तमाम जानकारी...
X
IPL 2023 MI vs GT

IPL 2023 MI vs GT: आईपीएल 2023 में शुक्रवार यानी आज दो बड़ी टीमों के बीच एक जबरदस्त मुकाबला होने की उम्मीद हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की गुजरात टाइटंस से भिड़ंत होगी। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मुंबई की पिच को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट एक्सपर्ट इसे एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला मान रहे हैं। अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा हैं। मुंबई को अब तक खेले गए 11 मुकाबलों में से 6 में जीत मिली है। जबकि गुजरात टाइटंस की टीम 8 जीत के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर बनी हुई हैं। चलिए जानते हैं मैच से जुड़ी ख़ास जानकारियां....

कैसा हैं दोनों टीमों के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

बता दें गुजरात टाइटंस की टीम पिछले ही सीजन में आईपीएल से जुड़ी हैं। ऐसे में गुजरात और मुंबई के बीच अब तक सिर्फ दो ही मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों टीमों का पलड़ा बराबरी पर नज़र आता हैं। इसमें एक बार गुजरात ने जीत दर्ज की और एक बार मुंबई की टीम जीतने में कामयाब रही हैं। इस सीजन में यह गुजरात और मुंबई के बीच दूसरी भिड़ंत होगी। इससे पहले खेल गए मैच में गुजरात ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस को 55 रनों से हराया हैं। ऐसे में अब वानखेड़े के मैदान पर रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम हिसाब चुकता करना चाहेगी।

रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या के बीच टक्कर:

इस मैच में सभी की निगाहें रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या पर होगी। हार्दिक पंड्या पहले मुंबई के लिए ही खेलते थे, उन्हें इस मैदान पर खेलने का काफी अनुभव हैं। ऐसे में वो इस मैच में मुंबई इंडियंस के लिए बड़ी परेशानी बन सकते हैं। जबकि दूसरी तरफ गुजरात की टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती रोहित शर्मा रह सकते हैं। रोहित शर्मा का बल्ला पिछले काफी मैचों से नहीं चला हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही हैं कि गुजरात की टीम में मौजूद अफगानी स्पिनर्स का सामना रोहित शर्मा ही बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

कब और कैसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग:

बता दें मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। आईपीएल 2023 में खेले जाने वाले मैचों का लाइव प्रसारण पिछले सीजन की तरह स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यह प्रसारण एसडी और एचडी दोनों में होगा। इसका विवरण हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। आईपीएल 2023 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फ्री में उपलब्ध रहेगी।

Suryakant Soni

Suryakant Soni

Next Story