×

साइना नेहवाल 10 साल से इस बैडमिंटन प्लेयर को कर रही है डेट, अब करेंगी शादी!

Aditya Mishra
Published on: 26 Sep 2018 5:34 AM GMT
साइना नेहवाल 10 साल से इस बैडमिंटन प्लेयर को कर रही है डेट, अब करेंगी शादी!
X

नई दिल्ली: बैडमिंटन के खेल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दुनिया में अपनी एक अलग पहचान कायम करने वाली खिलाड़ी साइना नेहवाल शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। वे इसी साल के आखिर में बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप के साथ शादी रचाएंगी। दोनों 10 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में है। अब ये दोनों खिलाड़ी अपने इस रिश्ते को नाम देने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ हैदराबाद की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पारुपल्ली अब अपने इस रिश्ते को विवाह में बदलने जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, दोनों का विवाह 16 दिसंबर 2018 को होगा। विवाह समारोह एकदम प्राइवेट होगा। इसमें लगभग 100 लोग शिरकत करेंगे। शादी का रिसेप्शन 21 दिसंबर को तय किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि साइना और पी. कश्यप के परिवार काफी समय से शादी की प्लानिंग कर रहे थे, लेकिन अब जाकर इनकी शादी की तारीख तय हुई है। इन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लगभग एक दशक तक मीडिया और अन्य लोगों से छिपा कर रखा। हालांकि, अभी तक साइना और कश्यप की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

पारुपल्ली कश्यप ने भी साइना से एक निश्चित दूरी बनाए रखी, ताकि मीडिया को इसकी जानकारी ना हो। मिली जानकारी के मुताबिक, इन दोनों की पहली मुलाकात 2005 में पुलेला गोपीचंद के की अकादमी में ट्रेनिंग के दौरान हुई थी।

28 वर्षीय साइना और 32 वर्षीय कश्यप अब उस लीग में शामिल हो जाएंगे, जिसमें दीपिका पल्लीकल-दिनेश कार्तिक, ईशांत शर्मा-प्रतिमा सिंह और रेस्टलर गीता फोगट-पवन कुमार और साक्षी मलिक-सत्यव्रत काडियान हैं। 20 टाइटल जीत चुकी साइना ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर देश का गौरव बढ़ाया था। पारुपल्ली कश्यप ने भी बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन किया था और वह छठी रैंक पर रहे थे।

पी.कश्यप ने 2014 में कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। कश्यप साइना को हमेशा अपनी अच्छी दोस्त और पार्टनर बताते आए हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पर एक-साथ कई तस्वीरें भी हैं। हाल ही में पी.कश्यप ने अपना जन्मदिन भी साइना नेहवाल के साथ मनाया। कश्यप का जन्मदिन 8 सितंबर को था. साइना ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं।

बता दें कि 28 साल की बैडमिंटन स्टार साइना वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं. वहीं, 32 वर्षीय पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर हैं।

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story