Stampede in RCB Victory Parade: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत

Stampede in RCB Victory Parade: आईपीएल 2025 में बेंगलुरु ने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद खिताब जीता है। इस जीत का जश्न मनाने के लिए चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड का आयोजन किया गया था। जहां समर्थकों के बीच भगदड़ मच गई। उसमें कई लोग की मौत हो गई।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 4 Jun 2025 5:41 PM IST (Updated on: 4 Jun 2025 7:42 PM IST)
Stampede in RCB Victory Parade: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़, 11 की मौत
X

Stampede in RCB Victory Parade: RCB ने IPL 2025 में 18 साल बाद पहला खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में विक्ट्री परेड आयोजित की गई थी। लेकिन यह खुशी का मौका एक दर्दनाक हादसे में बदल गया जब भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।

हादसे में 11 की मौत, 50 घायल

हजारों समर्थकों की भीड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हो गई थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ की स्थिति बन गई। इस हादसे में 11 लोगों की जान चली गई और करीब 50 लोग घायल हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दु:ख

बेंगलुरु में भगदड़ पर दु:ख जताते हुये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बेंगलुरू में हुई दुर्घटना बहुत ही दुखद है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हो जाएं।

कैसे हुआ हादसा?

परेड शाम 5 बजे शुरू होनी थी, लेकिन खिलाड़ी पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मिलने विधानसभा पहुंचे। देरी और भीड़ के कारण माहौल बिगड़ गया। पूरे रास्ते पर फैंस की भारी भीड़ थी, जिसे काबू करना मुश्किल हो गया।

RCB की जीत पर छाया मातम

पंजाब किंग्स को फाइनल में 6 रन से हराकर पहली बार IPL ट्रॉफी जीतने वाली RCB की जीत का उत्सव इस हादसे से गम में बदल गया। अब सवाल उठ रहे हैं। भीड़ पर लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? क्या पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम थे? और इस पूरे घटनाक्रम का जिम्मेदार कौन है?

बेंगलुरु मेट्रो में RCB फैंस का सैलाब, वीडियो वायरल

RCB की विक्ट्री परेड देखने के लिए हजारों फैंस बेंगलुरु के मेट्रो स्टेशनों पर उमड़ पड़े। एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मेट्रो स्टेशन पर पैर रखने की भी जगह नहीं बची। चूंकि चिन्नास्वामी स्टेडियम के आसपास वाहनों की एंट्री बंद है।

इसलिए एमजी रोड और कब्बन पार्क मेट्रो स्टेशनों पर भारी भीड़ जुटी। मेट्रो में भीड़ इतनी ज्यादा है कि उसमें चढ़ना लगभग नामुमकिन हो गया है, जिससे हादसे की आशंका भी जताई जा रही है।

क्या कहा डिप्टी सीएम ने?

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा, मैंने पुलिस कमिश्नर से बात की और मैं अस्पताल जा रहा हूं। अभी तक पीड़ितो की संख्या के बारे में हमें जानकारी नहीं है। हम सभी से शांत रहने का निवेदन करते हैं। हमने अपने कई कार्यक्रमों में कटौती की है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story