×

Virat Kohli IPL Record: इस सीजन विराट लगाएंगे रिकॉर्ड की झड़ी, निशाने पर ये बड़े रिकॉर्ड

Virat Kohli IPL Record: आज हम आपको विराट के आईपीएल रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही उन उपलब्धियों के बारे में भी बताएंगे, जिसे वह इस सीजन हासिल कर सकते हैं।

Shreya Sharma
Published on: 7 April 2023 3:05 PM GMT
Virat Kohli IPL Record: इस सीजन विराट लगाएंगे रिकॉर्ड की झड़ी, निशाने पर ये बड़े रिकॉर्ड
X
Virat Kohli IPL Record (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Virat Kohli IPL Record: क्रिकेट के किंग कहे जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) अब अपने फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। जिसके बाद IPL 2023 में उनके द्वारा बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही है। वैसे बता दें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास को देखें तो कोहली ने कई विराट रिकॉर्ड खड़े किए हैं। सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम ही है। इस आईपीएल सीजन भी वह कई ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें हासिल कर सकते हैं। आज हम आपको विराट के आईपीएल रिकॉर्ड्स के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही उन उपलब्धियों के बारे में भी बताएंगे, जिसे वह इस सीजन हासिल कर सकते हैं।

विराट कोहली के आईपीएल रिकॉर्ड (Virat Kohli Records In IPL)

कोहली ने आईपीएल में ओपनर के तौर पर 3000 रन पूरे किए।

विराट आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अब तक 6700 से अधिक आईपीएल रन बनाए हैं।

इस सीजन उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 38 गेंद पर आईपीएल में 50वीं बार अर्धशतक पूरा किया। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

साल 2016 में उनके बल्ले से खूब रन बरसे थे। उन्होंने उस सीजन में कुल 973 रन बनाए थे।

सर्वाधिक चौके लगाने के मामले में वह दूसरे स्थान पर स्थित हैं।

आईपीएल के सभी सीजन एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी अन्य खिलाड़ी के लिए नामुमकिन होने वाला है।

IPL इतिहास की 2 सबसे बड़ी साझेदारियों में भी विराट कोहली का नाम शामिल है।

इस सीजन बना सकते हैं ये रिकॉर्ड (Virat Kohli IPL 2023 Records)

विराट के पास आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनने का मौका है।

आईपीएल में वह शतक लगाने के मामले में नंबर वन पर आ सकते हैं। इसके लिए उन्हें दो और शतक लगाने होंगे। अब तक विराट ने IPL मे पांच शतक लगाए हैं।

इस आईपीएल 2023 में विराट कोहली के पास 100 कैच पूरा करने का मौका है।

Shreya Sharma

Shreya Sharma

Next Story