WTC Final 2025: मारक्रम का शतक, जीत से 69 रन दूर साउथ अफ्रीका, क्या टूटेगा चोकर्स का अभिशाप?

WTC Final 2025 में साउथ अफ्रीका जीत से सिर्फ 69 रन दूर है। एडेन मारक्रम की शतकीय पारी से टीम मजबूत स्थिति में है। क्या टूटेगा चोकर्स का टैग?

Harsh Sharma
Published on: 14 Jun 2025 9:33 AM IST (Updated on: 14 Jun 2025 12:00 PM IST)
WTC final 2025
X

WTC final 2025

WTC Final 2025: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल अब बहुत ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। साउथ अफ्रीका को मैच जीतने और 'चोकर्स' का टैग हटाने के लिए अब सिर्फ 69 रन की जरूरत है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के ओपनर एडेन मारक्रम ने शानदार शतक लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया है। उन्होंने 156 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए हैं, जिसमें 11 चौके शामिल हैं। मारक्रम ने इस पारी से न सिर्फ टीम को संभाला, बल्कि उन लोगों को भी जवाब दिया, जो पहली पारी में फ्लॉप होने के बाद उन्हें ट्रोल कर रहे थे।

पहली पारी में रहे शांत, दूसरी में बने हीरो

पहली पारी में मारक्रम कुछ खास नहीं कर पाए थे, जिससे उनकी आलोचना भी हुई। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने धैर्य और समझदारी से खेलते हुए खुद को असली मैच विनर साबित कर दिखाया। मारक्रम के साथ कप्तान टेम्बा बावुमा भी 65 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने मिलकर तीसरे दिन के खेल तक टीम का स्कोर 213 तक पहुंचा दिया है। अब जीत के लिए सिर्फ 69 रन बाकी हैं और टीम के 8 विकेट भी सुरक्षित हैं।

क्या खत्म होगा 'चोकर्स' का टैग?

ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड अब तक कोई खास प्रभाव नहीं डाल सके हैं। साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने उन्हें अच्छे से खेला और मौका मिलने पर रन भी बनाए। साउथ अफ्रीका को ICC टूर्नामेंट्स में अहम मौकों पर हार के कारण लंबे समय से 'चोकर्स' कहा जाता है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत से हार के बाद यह बात और गहरी हो गई थी। लेकिन अगर अब टीम यह WTC फाइनल जीत जाती है, तो इतिहास रच सकता है और चोकर्स का टैग भी हमेशा के लिए हट सकता है। अब सबकी नजरें चौथे दिन के खेल पर टिकी होंगी। क्या साउथ अफ्रीका वर्ल्ड टेस्ट चैंपियन बन पाएगा? इसका जवाब जल्द मिल जाएगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story