WTC Final में 282 रनों का टारगेट चेज कर पाएगी दक्षिण अफ्रीका? जानें लॉर्ड्स के मैदान पर हुआ सबसे बड़ा रन चेज

WTC Final AUS vs SA: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया ने 282 रन का लक्ष्य दिया है।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 13 Jun 2025 7:53 PM IST
WTC Final AUS vs SA
X

WTC Final AUS vs SA (Photo: Social Media)

WTC Final AUS vs SA: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 का फाइनल लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का फाइनल मुकाबला निर्णायक मोड़ पर है। तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 207 रन बनाएं। इस प्रकार दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 282 रन का लक्ष्य मिला है। इस रिपोर्ट में जानेंगे कि लॉर्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम लक्ष्य को प्राप्त कर पाएगी।

लक्ष्य प्राप्त कर पाएगी दक्षिण अफ्रीका

अब तक के इतिहास में लॉर्ड्स मैदान पर सफलतापूर्वक सबसे बड़ा स्कोर 344 रन प्राप्त किया गया है। जो साल 1984 में इंग्लैंड के खिलाफ वेस्टइंडीज ने हासिल किया था। इस प्रकार वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है जिसने लॉर्ड्स मैदान पर 300 से ज्यादा स्कोर चेज किया है। इस मैदान पर इंग्लैंड भी 300 रन से ज्यादा का टारगेट चेज नहीं कर पाया है। इस मैदान पर 1984 के बाद चौथी पारी में खेलने वाली टीमों का हाल बुरा रहा है।

बड़ा स्कोर चेज करने वाली टीम पाकिस्तान

वहीं 1984 के बाद लॉर्ड्स मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर चेज करने वाली विदेशी टीम पाकिस्तान है, जिसने 1992 में इंग्लैंड के खिलाफ 141 रनों का लक्ष्य चेज किया था। पिछले 41 सालों से लॉर्ड्स मैदान पर कोई बाहरी टीम 150 का लक्ष्य भी हासिल नहीं कर पाई है। अब ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 282 रन की है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम को चमत्कार की जरूरत होगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करना टेंबा बवुमा की सेना के लिए आसान नहीं होगा।

लॉर्ड्स मैदान पर चेज हुए 5 सबसे बड़े स्कोर

वेस्टइंडीज - 344 रन (बनाम इंग्लैंड)

इंग्लैंड - 282 रन (बनाम न्यूजीलैंड)

इंग्लैंड - 279 रन (बनाम न्यूजीलैंड)

इंग्लैंड - 218 रन (बनाम न्यूजीलैंड)

इंग्लैंड - 193 रन (बनाम वेस्टइंडीज)

लॉर्ड्स मैदान पर विदेशी टीमों ने चेज किए 5 सबसे बड़े स्कोर

वेस्टइंडीज - 344 रन (बनाम इंग्लैंड)

पाकिस्तान - 141 रन (बनाम इंग्लैंड)

भारत - 136 रन (बनाम इंग्लैंड)

ऑस्ट्रेलिया - 131 रन (बनाम इंग्लैंड)

ऑस्ट्रेलिया - 127 रन (बनाम इंग्लैंड)

1 / 6
Your Score0/ 6
Prashant Vinay Dixit

Prashant Vinay Dixit

Mail ID - prashantdixit916917@gmail.com

Reporter

Next Story