×

Uttarakhand: CM धामी की उपस्थिति में अजय कोठियाल BJP में शामिल, विधानसभा चुनाव में थे AAP के CM फेस

Uttarakhand Politics: कर्नल अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। बता दें कि, हाल ही संपन्न उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कोठियाल आम आदमी पार्टी के सीएम फेस थे।

aman
Written By aman
Published on: 24 May 2022 12:11 PM GMT (Updated on: 24 May 2022 12:20 PM GMT)
Uttarakhand Politics col ajay kothiyal joins BJP
X

Col Ajay Kothiyal

Ajay Kothiyal Join BJP : उत्तराखंड की सियासत से बड़ी खबर आ रही है। कर्नल अजय कोठियाल (Ajay Kothiyal) भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। बता दें कि, हाल ही संपन्न उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कोठियाल आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सीएम फेस थे। वहीं, अजय कोठियाल के बीजेपी में शामिल होने से पूर्व AAP का बयान सामने आया।बीजेपी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में अजय कोठियाल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

AAP के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट (Jot Singh Bisht) ने कहा, कि प्रदेश में बीजेपी, आम आदमी पार्टी (AAP) से डरी हुई है। इसलिए आप के नेताओं को डरा-धमका कर बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है।

18 मई को दिया था AAP से इस्तीफा

गौरतलब है कि, हाल ही में संपन्न उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी (AAP) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे थे। कर्नल कोठियाल मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में अजय कोठियाल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें कि, पिछले दिनों 18 मई को अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। यह जानकारी उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से दी थी।|

कौन हैं कर्नल कोठियाल?

कर्नल कोठियाल टिहरी गढ़वाल जिले के नरेंद्र नगर ब्लॉक के चौपा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने भारतीय सेना में 26 वर्षों तक सेवा दी है। वो वर्ष 1992 में गढ़वाल राइफल की 4वीं बटालियन में सेकेंड लेफ्टिनेंट के पद पर शामिल हुए थे।

अजय कोठियाल ने पूर्व सैनिकों, बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं की वजह से आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, विधानसभा चुनाव में खुद उनके साथ आप के अन्य प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई थी। कोठियाल के इस्तीफे के कुछ देर बाद ही आप के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story