Vivo S30 And Vivo S30 Pro Mini Launched: वीवो ने लॉन्च किए अपने क्यूट मिनी फ़ोन, देखें कीमत और खासियत

Vivo S30 And Vivo S30 Pro Mini Launched: वीवो ने अपने लेटेस्ट एस सीरीज फोन को लॉन्च कर दिया है, स्मार्टफोन के फीचर्स देख आप दीवाने होने वाले है।

Anjali Soni
Published on: 30 May 2025 9:54 AM IST
Vivo S30 And Vivo S30 Pro Mini Launched
X

Vivo S30 And Vivo S30 Pro Mini Launched(photo-social media)

Vivo S30 And Vivo S30 Pro Mini Launched: वीवो ने अपने लेटेस्ट एस सीरीज फोन को लॉन्च कर दिया है, स्मार्टफोन के फीचर्स देख आप दीवाने होने वाले है। इससे पहले स्मार्टफोन की डिज़ाइन, फीचर्स सामने आएं थे। हमने यह भी देखा है कि इस नए फोन के कलर वेरिएंट ने सभी को चौंका दिया है। अब सभी फ़ोन पिंक और येलो कलर के वेरिएंट को देखने के लिए एक्साइटेड है। चलिए वीवो एस30 और वीवो एस30 प्रो मिनी के फीचर्स और अन्य डिटेल पर नजर डालते हैं।

जानें वीवो एस30 और वीवो एस30 प्रो मिनी लॉन्च डेट

वीवो एस30 और वीवो एस30 प्रो मिनी 29 मई को चीन में लॉन्च हुए थे। ये फोन बेहद क्यूट दीखते है, साथ ही यह जबरदस्त कलर टोन के साथ आते है। इसके अलावा, हाल ही में लॉन्च किए गए वीवो टी4 और वीवो ‘एक्स’ सीरीज ने फोन खरीदारों की बेहद संख्या बढ़ाई थी। वीवो एस30 और एस30 प्रो मिनी दोनों में कुछ बेहतरीन फ्लैगशिप फीचर है।

वीवो एस30 के फीचर्स

इस क्यूट स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट और 6.67 इंच स्क्रीन साइज़ है। इसके डिज़ाइन की बात करें तो इसमें खास एलिगेंट डिज़ाइन है, इसके साथ ही स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी बैकअप है। स्मार्टफोन के सेगमेंट को देखते हुए वाकई बहुत बड़ी है। स्मार्टफोन मिनी है पर इसमें फीचर्स बेहद कमाल के है।

वीवो एस30 प्रो मिनी के फीचर्स

इस लॉन्च का दूसरा हीरो मिनी बम है जो धमाल मचाने के लिए तैयार है। वीवो एस30 प्रो मिनी को चीन में 29 मई को लॉन्च किया गया था, और जल्द ही यह बाजार में सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा मिनी वर्जन फ्लैगशिप फोन में से एक हो सकता है। प्रोसेसर वैरिएंट में बदलाव करते हुए, वीवो एस30 प्रो मिनी डाइमेंशन 9400e चिपसेट के साथ आ रहा है। इसके अलावा, इस फोन में छोटी स्क्रीन होगी, और बाकी सभी विशेषताएं वीवो एस30 प्रो जैसी ही होंगी।

जानें स्मार्टफोन्स की कीमत

वीवो एस30 की कीमत की बात करें तो यह 12GB 256GB बेस वैरिएंट की कीमत RMB 2699 है, जो 32000 रुपये के बराबर है। वहीं वीवो एस30 प्रो मिनी की कीमत की बात करें तो वीवो एस30 प्रो मिनी 12GB 256GB वैरिएंट की कीमत RMB 3499 है, जो 41,500 रुपये के बराबर है। फ़ोन दिखने में बेहद क्यूट है और जबरदस्त डिज़ाइन के साथ-साथ इसके फीचर्स भी कमाल है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Anjali Soni

Anjali Soni

Mail ID - theanjalisonisoni111@gmail.com

Next Story