×

Famous Tourist Place In Rajasthan: राजस्थान में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस, जहां लगा रहता है सैलानियां का जमावड़ा

Famous Tourist Place In Rajasthan: इस राज्य के हर शहर में आपको घूमने की कई जगहें मिल जाएंगी। किसी शहर में बड़े-बड़े महलों के लिए मशहुर है, तो कोई शहर ऊंटों का राजा कहा जाता है।

Kajal Sharma
Published on: 7 April 2023 2:27 PM GMT
Famous Tourist Place In Rajasthan: राजस्थान में घूमने के लिए बेस्ट प्लेस, जहां लगा रहता है सैलानियां का जमावड़ा
X
Famous Tourist Place In Rajasthan (Image- Social media)

Famous Tourist Place In Rajasthan: इतिहास और परंपराओं के लिए जाना जाने वाला राज्य राजस्थान पर्यटकों को काफी पसंद आता है। जहां हर साल लाखों सैलानी आते हैं, इस राज्य के हर शहर में आपको घूमने की कई जगहें मिल जाएंगी। किसी शहर में बड़े-बड़े महलों के लिए मशहुर है, तो कोई शहर ऊंटों का राजा कहा जाता है। यहां शहरों में कई ऐतिहासिक इमारतें भी हैं जो राज्य को बाकियों से अलग बनाती है। यही कारण है कि पर्यटक भी यहां इन जगहों पर आना पसंद करते हैं। अगर आप भी राजस्थान घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन खूबसूरत जगहों पर जाना न भूलें।

राजस्थान में घूमने की जगहें

जयपुर

राजस्थान की राजधानी कहे जाने वाले जयपुर शहर में आपको कई घूमने की जगहें मिल जाएंगी। इस शहर को पिंक सिटी यानी गुलाबी शहर भी कहा जाता है, यहां घूमने के लिए सबसे बेस्ट आमेर का किला,बिरला मंदिर,जंतर-मंतर, हवा महल, जल महल आदि हैं जो सैलानियों के आकर्ष का भी मुख्य केंद्र कहा जाता है। यहां कई सुंदर हवेलियां और किले भी हैं।

जोधपुर

जोधपुर राजस्थान का दूसरा ऐसा शहर है जहां अक्सर सैलानियों का जमावड़ा देखा जाता है। इस शहर में घूमने के लिए मेहरानगढ़ का किला, घंटा घर पैलेस, झील के साथ और भी कई सुंदर और आकर्षक जगह हैं। यहां आने वाले सैलानियों के लिए जैन मंदिर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहता है।

चित्तौडगढ़

राजपूतों का गढ़ कहे जाने वाले चित्तौडगढ़ में कई ऐतिहासिक जगहें हैं, इसी शहर में वो महल है जहां जौहर की आग में कुदने रानी पद्मावती आई थी। यहां राणा कुम्भ का महल, जौहर मेला, कालिका मंदिर और भी कई जगहे हैं जो सैलानियों को काफी पसंद आते हैं।

अजमेर

अजमेर शहर राजस्थान का बेहद पसंद किया जाने वाला शहर है, जहां हर मौसम में घूमने के लिए लोग यहां आते हैं। यहां पर ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह भी है जहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। अरावली पहाड़ियों के बीच बसे इस शहर में आपको कई खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे।

माउंट आबू

माउंट आबू राजस्थान का हिल स्टेशन है, जहां की खूबसूरती लोगों को अपना दीवाना बना लेती है। यह शहर अरावली के पहाड़ों के बीच बसा हुआ है, जहां न सिर्फ देशवासी आते हैं बल्कि विदेशी सैलानी भी भारी मात्रा में यहां घूमने के लिए आते हैं। इस हिल स्टेशन को राजस्थान का स्वर्ग कहा जाता है, जहां नक्की झील, दिलवाड़ा जैन मंदिर के साथ कई सुंदर घूमने की जगहे हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story