×

Bateshwar Temple History: मध्य प्रदेश में एक ही जगह पर स्थित हैं 200 मंदिर, जिनसे जुड़े हैं कई रहस्य

Bateshwar Temple History: कई मंदिर ऐसे भी हैं जिनसे कई तरह के रहस्य जुड़े हुए हैं। उन्हीं मंदिरों में से एक हैं मध्य प्रदेश में स्थित बटेश्वर मंदिर जो जंगलों में स्थित है

Kajal Sharma
Published on: 29 April 2023 9:00 AM GMT
Bateshwar Temple History: मध्य प्रदेश में एक ही जगह पर स्थित हैं 200 मंदिर, जिनसे जुड़े हैं कई रहस्य
X
Bateshwar Temple (Image- Social media)

Bateshwar Temple History: हमारे देश में कई तरह के प्रसिद्ध मंदिर हैं जो अपनी अलग खासियत के लिए जाने जाते हैं। इन मंदिरों में भारी संख्यां में लोग भी आते हैं और भगवान का आशीर्वाद भी लेते हैं। लेकिन कई मंदिर ऐसे भी हैं जिनसे कई तरह के रहस्य जुड़े हुए हैं। उन्हीं मंदिरों में से एक हैं मध्य प्रदेश में स्थित बटेश्वर मंदिर जो जंगलों में स्थित है लेकिन इस मंदिर से कई तरह के रहस्य भी जुड़े हुए हैं।

ऐतिहासिक है बटेश्वर मंदिर

एक ही जगह पर स्थित है 200 मंदिर

मध्य प्रदेश के चंबल के जंगलों में यह बटेश्वर मंदिर स्थित है, जहां एक ही जगह पर 200 विशालकाय मंदिर बने हुए हैं। यह मंदिर भगवान शिव, विष्णु और माता सती को समर्पित है। लेकिन इन बड़े-बड़े मंदिरों में कोई पूजा नहीं की जाती है, दरअसल इतिसकारों का मानना है कि इस मंदिर का निर्माण 8 से 10 वीं सदी के दौरान हुआ था। लेकिन आज यहां कई मंदिर खंडहर में तब्दील हो चुके हैं।

मंदिर से जुड़ा इतिहास

इतिहासकारों के मुताबिक बटेश्वर मंदिर का निर्माण तकरीबन आठवीं शताब्दी में किया गया था। जोकि प्रतिहार वंश के राजाओं द्वारा करवाया गया था। यह मंदिर मुरैना से 25 किलेमीटर की दूरी पर स्थित है। यह सभी 200 मंदिर 25 एकड़ जमीन में फैले हुए हैं, जोकि बलुआ पत्थरों से बनाए गए हैं। इसमें से अधिकतर मंदिर भगवान शिव को समर्पित हैं।

रहस्यों से घिरा है बटेश्वर मंदिर

यह बटेश्वर मंदिर पर्यटकों के लिए बेहद पंसदीदा और जिज्ञासा से भरी जगह है। जहां कई रहस्य जुड़े हुए हैं। यहां हैरान करने वाली बात यह है कि सभी मंदिरों में शिवलिंग स्थापित हैं, और सभी शिवलिंग एक जैसे दिखते हैं। यहां आने वाले लोगों के मन में भी यह सवाल उठता है कि आखिर एक ही जगह पर इतने सारे मंदिर क्यों हैं, और सभी मंदिरों में एक जैसे शिवलिंग क्यों हैं।

Kajal Sharma

Kajal Sharma

Next Story