दीवाली से पहले है अतिशुभ महासंयोग,इस योग में शॉपिंग से है लाभ

suman
Published on: 12 Oct 2017 4:07 AM
दीवाली से पहले है अतिशुभ महासंयोग,इस योग में शॉपिंग से है लाभ
X

जयपुर: इस बार दीवाली पर कई शुभ योग है। पुष्य नक्षत्र और धनतरेस में जमकर धनवर्षा होने का अनुमान है। शहर में दीवाली क रौनक सप्ताहभर पहले से है। सराफा, कपड़ा, बर्तन और इलेक्टॉनिक सामानों में पिछले साल की तुलना के मुकाबले इस बार अधिक खरीदारी होने का अनुमान है। बिजनेस एक्सपर्ट की माने तो शहर में दीवाली में करीब 1200 करोड़ से अधिक का व्यवसाय होगा। इस साल 13 अक्टूबर को शुक्र पुष्य नक्षत्र का संयोग पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें...करें इन वस्तुओं का दान, नहीं सताएगा अकाल मृत्यु का डर

इस साल 13 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र में सुबह 7:45 के बाद लगेगा जो सायं काल तक सामानों की खरीदारी करने में अति-शुभ माना जा रहा है। प्रात: मुहुर्त में 7:30 से 9 बजे और सुबह 9 से दोपहर 1:30 तक अमृत चौघड़िया है। इस समय दोपहर 1:30 से सोनेे-चांदी, घर की बुकिंग, फर्नीचर, इलेक्टानिक सहित अन्य सामानों की खरीदारी की जा सकती है। धनतरेस पर सुबह और सायं काल में सामानों की खरीददारी शुभ है। इस दिन 10:30 से 12 बजे तक अमृत चाैघडि़या है।

यह भी पढ़ें...कुछ बातों का रखना होगा प्रेग्नेंट लेडी को दीवाली पर ध्यान, नहीं तो होगा नुकसान

जिसमें दोपहर 1:30 से 3 बजे तक लाभ है। सायं काल 7:30 से 9 बजे तक चांदी के सामानों में खरीदी करने पर अति शुभ माना गया है। सायं काल में इस दिन बर्तन, इलेक्टॉनिक सामान, कपड़ा सहित अन्य सामानों की खरीदी करना शुभ होगा।

suman

suman

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!