×

उप्र में होली को लेकर पुलिस अलर्ट

होली के पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस के अधिकारी शांति समितियों के पदाधिकारियों के साथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। ताकि यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। वहीं, विभिन्न चौराहों पर पुलिस पिकेट लगी हुई है।

Dhananjay Singh
Published on: 20 March 2019 11:21 AM GMT
उप्र में होली को लेकर पुलिस अलर्ट
X

लखनऊ: होली के पर्व के मद्देनजर उत्तर प्रदेश में पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। पुलिस के अधिकारी शांति समितियों के पदाधिकारियों के साथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में गश्त कर रहे हैं। ताकि यह पर्व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके। वहीं, विभिन्न चौराहों पर पुलिस पिकेट लगी हुई है।

आज बुधवार देर शाम होलिका दहन होगा। इसके बाद से ही रंगोत्सव कार्यक्रम शुरु हो जायेगा। यह पर्व शांतिपूर्ण व प्रेम-भाव से सम्पन्न हो जाएं, इसके लिए जिला व पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। एडीजी कानून एवं व्यवस्था आनंद कुमार ने बताया कि होली को लेकर जिले के सभी पुलिस कप्तानों को अलर्ट किया जा चुका है।

होली दहन वाले चौराहों पर पिकेट पुलिस के अलावा अग्निशमन वाहन भी मौजूद हैं। किसी भी तरह का अगर हुड़दंग करके माहौल खराब करने की कोशिश की जायेगी तो उन हुड़दंगियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने प्रदेशवासियों को रंगों के त्योहार होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व को आपसी सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होनी चाहिये। अगर कहीं भी कोई ऐसी समस्या उत्पन्न होती है तो फौरन पुलिस से मदद लें। एडीजी ने भी प्रदेशवासियों को होली के पर्व की हार्दिक शुभकानाएं दी हैं।

Dhananjay Singh

Dhananjay Singh

Next Story