TRENDING TAGS :
UP IPS Transfer: 11 आईपीएस अफसर इधर से उधर, जोगेंद्र कुमार बने प्रयागराज के नये पुलिस कमिश्नर
UP IPS Transfer: योगी सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। रविवार दोपहर आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण में जोगेंद्र कुमार को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं तरूण गाबा को लखनऊ रेंज का आईजी बनाया गया है।
up ips transfer
UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली। योगी सरकार ने 11 आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल कर दिया है। रविवार दोपहर आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण में जोगेंद्र कुमार को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं तरूण गाबा को लखनऊ रेंज का आईजी बनाया गया है।
जानें किसे-कहां मिली तैनाती
पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरूण गाबा को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र के पद पर तैनाती दी गयी है। पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ आशुतोष कुमार को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट बनाया गया है। उपेंद्र कुमार अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र के पद पर किया गया स्थानांतरण निरस्त कर दिया गया है। श्री अग्रवाल को पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ में नई तैनाती दी गयी है। पुलिस महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र जोगेन्दर कुमार को पुलिस आयुक्त प्रयागराज की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
अपर पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट हरीश चंद्र को पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र बनाया गया है। इसी तरह अपर पुलिस आयुक्त आगरा कमिश्नरेट संजीव त्यागी को पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ के पद पर नई तैनाती दी गयी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार लखनऊ प्रदीप गुप्ता को पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार लखनऊ बनाया गया है। हेमंत कुटिया से पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वह पुलिस उपमहानिरीक्षक एसएसएफ लखनऊ के पद पर बने रहेंगे।
पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर राम बदन सिंह को अपर पुलिस आयुक्त आगरा कमिश्नरेट बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक लाजिस्टिक लखनऊ का कार्यभार संभाल रहे रमेश चंद्र गुप्ता को अब सेनानायक 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं अब तक इस पद का कार्यभार संभाल रहे अमित कुमार द्वितीय को सेनानायक 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में नई तैनाती दी गयी है।


