TRENDING TAGS :
UP News: महिलाओं के लिए रक्षाबंधन पर 66 घंटे की मुफ्त यात्रा ऐतिहासिक कदम: परिवहन मंत्री ने अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहना
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
Lucknow News: Photo-News Track
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और इसे प्रदेश की महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक और सराहनीय निर्णय बताया। इस वर्ष प्रदेश सरकार ने महिलाओं और उनके साथ एक सहयात्री के लिए 66 घंटे की मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की। यह पहल उत्तर प्रदेश की लगभग 63 लाख महिलाओं और 15 लाख सहयात्रियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हुई और इससे महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और सशक्तीकरण के प्रति समर्पण का प्रतीक बनी।
महिलाओं और बहनों के लिए एक बड़े उपहार जैसा कदम
प्रदेश के परिवहन दयाशंकर सिंह ने कहा कि भाई बहन का त्योहार रक्षाबंधन पर्व पर लाखों बहनों ने इस मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया, जिससे वे अपने भाईयों तक आसानी से पहुंच सकीं और परिवार के साथ इस पवित्र पर्व को हर्षोल्लास से मना सकीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह कदम न केवल महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और सुरक्षा को नई दिशा देने वाला था, बल्कि यह महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने इस पहल को सफल बनाने के लिए पूरी लगन और मेहनत से काम किया, जिससे रक्षाबंधन पर्व को विशेष रूप से यादगार बनाया जा सका।
सरकार की महिला सशक्तीकरण के प्रति प्रतिबद्धता
इस मुफ्त यात्रा योजना ने न केवल रक्षाबंधन को खास बना दिया, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए गंभीर और संवेदनशील है। इस कदम से महिलाओं को यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुरक्षा और सम्मान प्राप्त हुआ, और उन्हें यह महसूस हुआ कि सरकार उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।


