×

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 34 घायल

यूपी के मैनपुरी में दिल्ली से वाराणसी जा रही जा रही एक प्राइवेट एसी बस ट्रक से टकरा गई। इस घटना में 7 लोगों की मौत और 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सैफई पीजीआई में कराया भर्ती गया।

Aditya Mishra
Published on: 21 April 2019 2:43 AM GMT
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 7 की मौत, 34 घायल
X

लखनऊ: यूपी के मैनपुरी में दिल्ली से वाराणसी जा रही जा रही एक प्राइवेट एसी बस ट्रक से टकरा गई। इस घटना में 7 लोगों की मौत और 34 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सैफई पीजीआई में कराया भर्ती गया।

मामला मैनपुरी के करहल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 की घटना है। शनिवार तड़के सुबह एक प्राइवेट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी, इस दौरान मैनपुरी के करहल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 87 के पास उसकी टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई।



दुर्घटना होते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस जिला प्रशासन के आलाधिकारी बचाओ दल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। इस घटना की मुख्य वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें...आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story