UP में पांच आईपीएस के बाद आठ आईएएस-15 पीसीएस अधिकारियों का तबादला, देखें किसे-कहां मिली तैनाती

UP IAS Transfer: प्रमुख सचिव नियोजन तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं नोडल अधिकारी वन ट्रिलीयन डॉलर इकॉनमी आलोक कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव पुनर्गठन समन्वय भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण और सामान्य प्रशासन एवं निदेशक हिंदी संस्थान के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Newstrack Network
Published on: 29 Jun 2025 4:18 PM IST (Updated on: 29 Jun 2025 4:50 PM IST)
up ias transfer
X

up ias transfer

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में रविवार को तबादला एक्सप्रेस चली। पुलिस विभाग के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती में भी फेरबदल कर दिया गया है। रविवार को पांच आईपीएस अधिकारियों के बाद आठ आईएएस और 15 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। नियुक्ति विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक प्रमुख सचिव नियोजन तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं नोडल अधिकारी वन ट्रिलीयन डॉलर इकॉनमी आलोक कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव पुनर्गठन समन्वय भाषा, राष्ट्रीय एकीकरण और सामान्य प्रशासन एवं निदेशक हिंदी संस्थान के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं सचिव मुख्यमंत्री राकेश कुमार सिंह द्वितीय को मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण तथा मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट का दायित्व सौंपा गया है। वहीं विशेष सचिव गृह विभाग योगेश कुमार को प्रभारी आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां की जिम्मेदारी दी गयी है। आयुक्त एवं निबंधक सहकारी समितियां का पदभार संभाल रहे डॉ. हीरालाल को सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग का दायित्व सौंपा गया है।

सचिव महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार एवं महानिदेशक राज्य पोषण मिशन अनामिका सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट अथॉरिटी तथा सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवाय परिवर्तन बनाया गया है। प्रतीक्षारत चल रहे भवानी सिंह खंगारौत को विशेष सचिव राजस्व और प्रबंध निदेशक यूपी राज्य पर्यटन विकास निगम सान्या छाबड़ा को मुख्य विकास अधिकारी हरदोई के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी तरह विशेष सचिव पर्यटन तथा निदेशक पर्यटन ईशा प्रिया को प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

15 पीसीएस अफसरों का भी तबादला

पीसीएस अफसरों में दीप्ति देव यादव को लखनऊ मंडल में अपर आयुक्त बनाया गया है। राज बहादुर प्रथम को अपर जिलाधिकारी न्यायिक लखनऊ के पद पर तैनाती दी गयी है। वहीं जय प्रकाश और अजय कुमार राय को अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल के पद पर तैनाती दी गयी है। सहदेव कुमार मिश्र को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) गोरखपुर का पदभार सौंपा गया है। वहीं दशरथ कुमार को उप संचालक चकबंदी, गोरखपुर बनाया गया है। गजेंद्र कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या बनाया गया है।

कल्पना जायसवाल को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बदायूं के पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। रोशनी यादव को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) का पदभार सौंपा गया है। इसी तरह वागीश कुमार शुक्ला को अपर जिलाधिकारी ( वि. रा.) सोनभद्र की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। उपजिलाधिकारी गोंडा भारत को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या बनाया गया है। उपजिलाधिकारी अंकित कुमार व रमेश कुमार को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक नियुक्त किया गया है। कुलदीप सिंह को नगर मजिस्ट्रेट सहारनपुर बनाया गया है। मनी अरोरा को सहकारी चीनी मिल संघ लखनऊ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है।

पांच आईपीएस अफसर भी इधर से उधर

पुलिस महानिदेशक अपर पुलिस महानिदेशक, लखनऊ जोन से एस.बी शिरडकर को पुलिस महानिदेशक, पुलिस प्रोन्नति एवं भर्ती बोर्ड लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। एस.बी शिरडकर 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय लखनऊ से सुजीत पांडेय को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन के पद पर नई तैनाती दी गयी है।

सुजीत पांडेय 1994 बैच के आईपीएस अफसर हैं। इसके साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक पीटीसी सीतापुर में तैनात रहे आर.के स्वर्णकार को अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी मुख्यालय लखनऊ का पदभार सौंपा गया है। आर.के स्वर्णकार 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक सीआईडी लखनऊ के पद पर कार्यभार संभाल रहे आशीष तिवारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर बनाया गया है।

आशीष तिवारी 2012 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वहीं अब तक सहारनपुर के एसएसपी का दायित्व संभाल रहे रोहित सिंह सजवान को पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। जल्द ही उन्हें केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव किया जायेगा। रोहित सिंह सजवान 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story