×

ताजनगरी में ईद-उल-अज़हा : गले मिलकर ईद की मुबारक दी

Anoop Ojha
Published on: 22 Aug 2018 6:39 AM GMT
ताजनगरी में ईद-उल-अज़हा : गले मिलकर ईद की मुबारक दी
X

आगरा: ताजनगरी आगरा में ईद-उल-अज़हा का पर्व हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ईद-उल-अज़हा की विशेष नमाज प्रेम के प्रतीक ताज महल के अलावा जामा मस्जिद,ईदगाह ,शाही मस्जिद सहित करीब दो दर्जन से अधिक मस्जिदों में अता कर देश में अमन चैन और शान्ति सौहार्द की अल्लाह से दुआ मांगी गयी। और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक दी।

ताज महल परिसर में स्थित मस्जिद में दूर दराज से हजारों की संख्या में नमाज के लिए सुबह से ही लोगों का ताज महल में पहुंचने का जो सिलसिला शुरू होता था वो इस बार देखने को नहीं मिला।

दरअसल ताजमहल में नमाज पढ़ने को लेकर बढ़ते विवादों के कारणों के चलते इस बार बकरीद पर ताजमहल में नमाजियों की संख्या में काफी गिरावट देखी गयी। पिछली ईद के मुकाबले इस बार केवल 25 से 30 फीसदी ही नमाजियों ने ताजमहल में नमाज अता की और नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी। लेकिन इस बार नमाजियों के ताजमहल में प्रवेश के दौरान ताज की सुरक्षा में बड़ी लापरवाही बरती गयी।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story