×

Agra News: मालिक से बेईमानी की कर्मचारियों को चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 44 किलो चांदी बराबर

Agra News: मालिक को धोखा देने के इरादे से कर्मचारियों ने चांदी का गबन कर लिया था। पुलिस ने कंपनी मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच पड़ताल की।

Rahul Singh
Published on: 2 Sep 2023 6:46 PM GMT
Agra News: मालिक से बेईमानी की कर्मचारियों को चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 44 किलो चांदी बराबर
X
मालिक को धोखा देने के इरादे से कर्मचारियों ने 44 किलो चांदी का गबन किया, पुलिस ने किया गिरफ्तार: Photo-Newstrack

Agra News: मालिक को धोखा देने के इरादे से कर्मचारियों ने चांदी का गबन कर लिया था। पुलिस ने कंपनी मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों कर्मचारी गबन की गई चांदी को लेकर शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं।

पुलिस ने चांदी गबन के मामले का खुलासा कर दिया

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस ने चांदी गबन के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी कंपनी के पूर्व कर्मचारी हैं। मालिक को धोखा देने के इरादे से कर्मचारियों ने चांदी का गबन कर लिया था। पुलिस ने कंपनी मालिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों कर्मचारी गबन की गई चांदी को लेकर शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 44 किलो से ज्यादा चांदी बरामद की है। बरामद की गई चांदी की अनुमानित कीमत करीब 31 लख रुपए आंकी जा रही है।

मामला हरी पर्वत थाना क्षेत्र का है। नमक की मंडी में आगडिया कोरियर कम्पनी है। कंपनी व्यापारियों के आभूषण को ले जाने, लाने का कार्य अपने कर्मचारियों से कराती है। 20 अगस्त को कोरियर के लिए आई चांदी को कंपनी के कर्मचारियों ने अपने किराए के कमरे पर रखा उसके बाद चांदी को गायब कर दिया। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 406 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में शक की सुई कंपनी के कर्मचारी शिवओम और मोहित पर टिक गई। पुलिस ने सुराग रासी पतारसी की तो पता चला कि कंपनी के कर्मचारी चांदी को लेकर शहर से बाहर भागने की फिराक में हैं।

आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार

पुलिस ने आईएसबीटी बस अड्डे पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 44 किलो 928 ग्राम चांदी बरामद कर ली। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया है कि उन्हें रूपों की जरूरत थी। इसलिए उनकी नियत में खोट आ गया। इसलिए उन्होंने चांदी चोरी करने की योजना बनाई थी। किराए के कमरे से चांदी चोरी करने के बाद वह पालीवाल पार्क चले गए थे। वारदात का खुलासा होने के बाद कंपनी के मालिक हैरान परेशान हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि जिन कर्मचारियों के भरोसे वह कंपनी चला रहे थे वह उन्हें लाखों का चूना लगाने की फिराक में थे।

Rahul Singh

Rahul Singh

Next Story