×

Aligarh: नाबालिक किशोर का गुप्तांग काटा, इलाके में फैली सनसनी

Aligarh News: आपसी विवाद न होने के बाद भी दो लड़कों ने काटा नाबालिग का गुप्तांग। बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है।

Lakshman Singh Raghav
Published on: 23 Feb 2024 4:01 PM GMT
नाबालिक किशोर का ब्लेड से काटा गुप्तांग
X

नाबालिक किशोर का ब्लेड से काटा गुप्तांग (Pic: Newstrack) 

Aligarh News: बन्नादेवी कोतवाली इलाके की बापूधाम कॉलोनी में खेलकूद के दौरान बच्चों में हुए आपसी विवाद के बाद दो लड़कों द्वारा खौफनाक कदम उठाते हुए अपने ही साथी बच्चे पर धारदार ब्लेड से हमला बोलते हुए। उसका गुप्तांग काटे जाने का मामला सामने आया है। सिरफिरों द्वारा मासूम का गुप्तांग काटे जाने के दौरान शोर मचाने पर दोनों आरोपी धमकियां देते हुए। मौके से फरार हो गए। लहुलूहान बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। तो वहीं परिजनों ने घटना के दो दिन बाद भी इलाका पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।

मोहल्ले के ही रहने वाले दो लड़कों ने किया हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो सिरफिरे लड़को द्वारा मासूम के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले के बाद कोतवाली बन्नादेवी क्षेत्र निवासी पीड़ित नाबालिग किशोर ने अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम को पीड़ीत अपने घर से दुकान पर जा रहा था। तभी मोहल्ले के ही रहने वाले पड़ोसी दो लड़कों ने उसको रास्ते में पकड़ लिया। इस दौरान एक लड़के ने उसको अपने दोनों हाथों से जकड़ लिया और दूसरे ने उसके साथ मारपीट किया। मारपीट के बाद उसके गुप्तांग पर ब्लेड से हमला करके लहूलुहान कर दिया। हमले के बाद दोनों लड़के उसको लहूलुहान हालत में धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मोहल्ले के ही दो लड़कों द्वारा किए गए हमले के बाद पीड़ित बच्चा अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरे मामले से अवगत कराया। नाबालिग किशोर के मुहं से गुप्तांग पर ब्लेड से हमला किए जाने की जानकारी मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गए। जिसके बाद परिजनों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी साथ ही आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद पीड़ित परिजन मासूम बच्चें के साथ थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि घटना को दो दिन बीत चुके हैं, बावजूद इसके पुलिस ने मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

बकौल पीड़ीत की मां सीमा, उनका पीड़ीत बेटा घर से दुकान पर जा रहा था, तभी दो पड़ोसी लड़के उसके पास पहुंचे। एक लड़के ने उसके बेटे को पीछे से पकड़ते हुए उसकी आंखों को बंद कर लिया। और दूसरे लड़के ने उसके बेटे के गुप्तांग पर ब्लेड से हमला करके गुप्तांग काट दिया। सीमा ने बताया कि उसके बेटे का गुप्तांग काटने वाले दोनों लड़कों से कभी कोई विवाद नहीं हुआ और न ही कभी झगड़ा हुआ था। बावजूद इसके बिना किसी वजह के दोनों लड़कों ने उसके बेटे का ब्लेड से गुप्तांग काट दिया। इसकी शिकायत उनके द्वारा थाने में दी गई थी। लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story