×

Amethi: बारात देखने जा रही महिलाओं से छेड़छाड़, विरोध पर चली गोली, आधा दर्जन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Amethi News: पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 5 Nov 2022 10:32 AM GMT
Amethi Molestation case
X

बारात देखने जा रही महिलाओं से छेड़छाड़ चली गोली (फोटो: सोशल मीडिया )

Amethi News: शहनाइयों की गूंज के बीच अचानक गोलियों की आवाज से सन्नाटा पसर गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कई लोग घायल हो गए।विवाद महिलाओं से छेड़खानी के विरोध को लेकर शुरू हुआ। विवाद में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बाकी घायलों का जगदीशपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर, उनकी तलाश शुरू कर दी है। घटना की जानकारी होने पर एसपी भी मौके पर पहुंचे।

पूरा मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खैरातपुर है। जहां गांव में बारात आई थी। महिलाएं बारात को देखने जा रही थी, रास्ते मे मौजूद दबंगों ने छेड़खानी शुरू कर दी। महिलाओ ने जब छेड़खानी का विरोध किया तो दबंगो ने महिलाओं की पिटाई कर दी। महिलाओ की पिटाई के बाद बारात में लगे डीजे बंद हो गए और सभी अपने घरों को वापस जाने लगे। इसी बीच आधा दर्जन से अधिक दबंग लाठी-डंडो और अवैध असलहों से लैस होकर पहुंचे और गोली चला दिए। दबंग लाठी डंडों से भी हमला करते रहे।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी दबंग फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। गोली लगने से सब्बीर जबकि लाठी-डंडो के हमले से जमील गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के किये जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल रिजवान का सीएचसी में इलाज चल रहा है।

एसपी ने मामले की जानकारी ली (फोटो: सोशल मीडिया )

एसपी ने मामले की जानकारी ली

गोली चलने की सूचना पर पहुंचे एसपी ने मामले की जानकारी ली। पुलिस ने हस्सान की तहरीर पर आमिर, अबसार, अमीन, मोइन, आतिफ और अजमल पर धारा 307 समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पूरे मामले में मुसाफिरखाना सीओ अजय सिंह ने कहा कि कल देर रात करीब साढ़े दस बजे छींटाकशी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें गोली भी चली थी। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story