Amethi News: सपा ने तीन बागी विधायकों को पार्टी से किया बाहर, बीजेपी के लिए तीनों कर रहे थे काम

Amethi News: तीनों विधायक समाजवादी पार्टी के स्तंभ रूप में थे। फिलहाल समाजवादी पार्टी ने का साथ छोड़ कर काफी दिनों से यह माननीय बीजेपी के लिए काम कर रहे थे।

Surya Bhan Dwivedi
Published on: 23 Jun 2025 10:46 AM IST
Amethi News: सपा ने तीन बागी विधायकों को पार्टी से किया बाहर, बीजेपी के लिए तीनों कर रहे थे काम
X

Amethi News

Amethi News: समाज वादी पार्टी ने तीन बागी विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है।जिसमें अमेठी के गौरीगंज सीट से विधायक राकेश प्रताप सिंह रायबरेली की ऊंचाहार सीट से मनोज पांडेय और अयोध्या की गोसाई गंज सीट से अभय सिंह शामिल है। तीनों बागी विधायक काफी दिनों से बीजेपी के लिए काम कर रहे थे।

समाज वादी पार्टी ने तीन बागी विधायकों पर बड़ा एक्शन लिया है। समाजवादी पार्टी ने तीनों विधायकों को पार्टी से निकाल कर बाहर कर दिया। जिसमें अमेठी जिले के गौरीगंज से विधायक राकेश प्रताप सिंह के साथ साथ रायबरेली जिले की ऊंचाहार सीट से मनोज पांडेय और अयोध्या जिले की गोसाई गंज सीट अभय सिंह शामिल है।तीनों विधायक समाजवादी पार्टी के स्तंभ रूप में थे। फिलहाल समाजवादी पार्टी ने का साथ छोड़ कर काफी दिनों से यह माननीय बीजेपी के लिए काम कर रहे थे।समाजवादी पार्टी ने तीनों विधायकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

सपा ने अपने x अकाउंट से दिया जानकारी

समाज वादी पार्टी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि समाजवादी सौहार्दपूर्ण सकारात्मक विचारधारा की राजनीति के विपरीत साम्प्रदायिक विभाजनकारी नकारात्मकता व किसान, महिला, युवा, कारोबारी, नौकरीपेशा और ‘पीडीए विरोधी’ विचारधारा का साथ देने के कारण, समाजवादी पार्टी जनहित में निम्नांकित विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है।

तीन माननीय हुए सपा से बाहर

जिसमें विधायक गोशाईगंज अभय सिंह, विधायक गौरीगंज ,राकेश प्रताप सिंह, विधायक ऊँचाहार मनोज कुमार पाण्डेय शामिल है।

सपा ने दिया शुभकामनाएं

इन लोगों को हृदय परिवर्तन के लिए दी गयी ‘अनुग्रह-अवधि’ की समय-सीमा अब पूर्ण हुई, शेष की समय-सीमा अच्छे व्यवहार के कारण शेष है। भविष्य में भी ‘जन-विरोधी’ लोगों के लिए पार्टी में कोई स्थान नहीं होगा और पार्टी के मूल विचार की विरोधी गतिविधियाँ सदैव अक्षम्य मानी जाएंगी। जहाँ रहें, विश्वसनीय रहें!सहृदयपूर्ण शुभकामनाएं।

1 / 9
Your Score0/ 9
Shalini singh

Shalini singh

Mail ID - Shalinisingh34678346@gmail.com

Next Story