किस्मत का ‘क्रूर’ मज़ाक! सुहागरात पर दूल्हे की मौत... निकाह के कुछ घंटों बाद ही थम गयी शौहर की सांसें

Groom died on Suhagrat: अमरोहा शहर के मोहल्ला नोगजा में रहने वाले परवेज आलम जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान का संचालन करते थे।

Newstrack Network
Published on: 10 Nov 2025 2:39 PM IST
Groom died on Suhagrat
X

Groom died on Suhagrat

Groom died on Suhagrat: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में एक परिवार में शादी की खुशियां अचानक मातम बदल गयी। निकाल के बाद दुल्हन को विदा कराकर घर लौटे 42 वर्षीय परवेज आलम उर्फ गुड्डू की सुहागरात पर अचानक तबीयत बिगड़ गयी और उसकी सांसें थम गयी। परिवार के लोगों ने परवेज को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सकता है। डॉक्टरों ने परवेज की मौत हो हार्ट अटैक बताया है।

अमरोहा शहर के मोहल्ला नोगजा में रहने वाले परवेज आलम जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान का संचालन करते थे। परवेज के माता-पिता और बड़े भाई का इंतकाल हो चुका था। वह छोटे भाई पप्पू के साथ रहते थे। बीते दिन मोहल्ला नल नई बस्ती के मैरिज हॉल में गुड्डू की बड़ा दरबार में रहने वाले परिवार की बेटी के साथ निकाह हुआ था।

निकाह होने के बाद गुड्डू दुल्हन को लेकर घर पहुंचा। निकाह के दूसरे दिन परिवार के लोग वलीमे की तैयारी में जुटे हुए थे। वलीमे की दावत से पहले ही सुहागरात के समय रात में अचानक परवेज की तबीयत बिगड़ गयी। सीने में दर्द होने पर परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद परवेज को मृत घोषित कर दिया।

ससुराल में डोली पहुंचने के बाद ही शौहर के निकला जनाजा

निकाह के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे की मौत हो जाने के बाद दुल्हन अवाक हो गयी है। सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन पति की मौत से बेहाल है। उसके आंसू थम नहीं रहे थे। परवेज आलम उर्फ गुड्डू के भाई पप्पू ने बताया कि छह माह पहले ही बड़े भाई की शादी तय हुई थी। पिता कदीर अहमद, माता अफसरी और बड़े भाई तनवीर के इंतकाल हो जाने के बाद घर में गहराए सूनेपन को दूर करने के लिए भाई की शादी की गयी। लेकिन शायद कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

1 / 7
Your Score0/ 7
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story