Azamgarh News: आजमगढ़ में युवक जयहिन्द की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को पकड़ा

आजमगढ़ जहानागंज थाना क्षेत्र में युवक जयहिन्द की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में राजेन्द्र, श्रवण और आशुतोष को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया

Shravan Kumar
Published on: 8 Sept 2025 4:50 PM IST
Azamgarh News: आजमगढ़ में युवक जयहिन्द की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को पकड़ा
X

पुलिस ने 24 घंटे में तीन आरोपियों को पकड़ा  (photo: social media )

Azamgarh News: आजमगढ़ जनपद के जहानागंज थाने की पुलिस ने बीती रात युवक जयहिन्द की हत्या का खुलासा 24 घंटे के भीतर किया। पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का मानना है कि पुरानी रंजिश व आशनाई के चलते घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।

जहानागंज थाना क्षेत्र के धनारबांध निवासी पीड़ित सागर राम पुत्र सतई राम तहरीर दिया कि उसके बेटे जयहिन्द की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। आरोपियों में आशुतोष उर्फ आंशू, श्रवण कुमार और राजेन्द्र शामिल हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने थाना जहानागंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

तीनों आरोपियों को सुबह गिरफ्तार कर लिया

थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को सुहेलदेव यूनिवर्सिटी मोड़ के पास से सुबह गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राजेन्द्र ने बताया कि जयहिन्द उसकी बेटी से बातचीत करता था। मना करने पर भी नहीं माना, जिससे नाराज होकर उसने भतीजे श्रवण और उसके मित्र आशुतोष के साथ मिलकर सुनसान धान के खेत में मौका पाकर जयहिंद का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। अन्य विधिक कार्रवाई भी जारी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shravan Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Shravan Kumar

Azamgarh Reportershrawan5384@gmail.com

Experience - 10 Years Print Media

Next Story