Bahraich News: बहराइच में दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक

Bahraich News: बहराइच में दुर्गापूजा, दशहरा को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर बैठक

Farhan Khan
Published on: 23 Sept 2025 8:52 PM IST
Bahraich News: बहराइच में दुर्गा पूजा व दशहरा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक
X

Bahraich News, Durga Puja 2025

Bahraich News: आगामी शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन, दशहरा तथा मिशन शक्ति अभियान के दृष्टिगत मंगलवार को पुलिस लाइन बहराइच में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक बहराइच ने की, जिसमें सभासद, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम चौकीदार एवं जनपद के सम्भ्रान्त व्यक्तियों ने भाग लिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि त्योहारों को सौहार्दपूर्ण एवं शांति वातावरण में मनाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पुलिस-प्रशासन के साथ सहयोग करते हुए आपसी भाईचारे और सामंजस्य बनाए रखें। उन्होंने निर्देश दिए कि दुर्गा पूजा पाण्डालों और मूर्ति विसर्जन स्थलों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को स्थानीय स्तर पर पूरा सहयोग दिया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अवांछनीय घटना को रोका जा सके।


एसपी ने यह भी बताया कि डायल-112 वाहन 24 घंटे लगातार गश्त पर रहेंगे। किसी भी अप्रिय स्थिति, विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल-112 पर दें, जिससे त्वरित कार्यवाही कर त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।बैठक में मिशन शक्ति अभियान पर भी विशेष चर्चा हुई। पुलिस अधीक्षक ने मिशन शक्ति टीम को निर्देशित किया


कि वे गांव-गांव जाकर महिला चौपालों का आयोजन करें और महिलाओं व बालिकाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं जागरूक बनाने के लिए प्रेरित करें।साथ ही समाज के सम्भ्रान्त जनों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।बैठक में एडीएम बहराइच, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story