Chandauli News: बाबा कीनाराम के जन्म उत्सव की तैयारी को लेकर डीएम सपी ने की बैठक,तैयारी को पूरा करने की दी हिदायत

Chandauli News: बलुआ थाना क्षेत्र के बाबा कीनाराम मठ में गत वर्षो की भर्ती इस वर्ष की जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी महेश चंद्र गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में जिला स्तरीय संबंधित अधिकारियों एवं मठ प्रशासन के साथ बैठक किया गया।

Ashvini Mishra
Published on: 11 Aug 2025 5:14 PM IST
Chandauli News: बाबा कीनाराम के जन्म उत्सव की तैयारी को लेकर डीएम सपी ने की बैठक,तैयारी को पूरा करने की दी हिदायत
X

Baba Kinaram Jayanti 2025

Chandauli News: चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के बाबा कीनाराम मठ में गत वर्षो की भर्ती इस वर्ष की जन्मोत्सव की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी महेश चंद्र गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में जिला स्तरीय संबंधित अधिकारियों एवं मठ प्रशासन के साथ बैठक किया गया।बैठक के दौरान जहां जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मठ प्रशासन से व्यवस्था के संबंध में जानकारी मांगी वही विशेष कर पीडब्ल्यूडी विभाग,साफ सफाई ल,सुरक्षा पेय जल आदि को लेकर विशेष चर्चा की गई।

आपको बता दें कि चंदौली जनपद के रामगढ़ स्थित बलुआ थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम मठ में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय होने वाले जन्मोत्सव में आसपास के लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुटते है।इस वर्ष भी बाबा कीनाराम का जन्मोत्सव 22,23, और 24 अगस्त को मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी के लिए जिलाधिकारी महेश चंद्र गर्ग पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के नेतृत्व में बाबा कीनाराम मठ में सोमवार को तैयारी के मद्दे नजर एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मठ प्रशासन द्वारा तैयारी के समय में जानकारी मांगी गई, संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा सीधा निर्देश दिया गया कि हर हाल में 22 सितंबर से पहले सभी कार्यों को पूर्ण कर लिया जाए किसी भी तरह की कोई भी तैयारी में कमी नहीं रह जाए।मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साइन उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर क्षेत्राधिकार स्नेहा तिवारी सहित जिले के अन्य अधिकारी व बाबा कीनाराम मठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story