×

Bahraich News: रुबीना बनी रूबी अवस्थी, पुलिस की सुरक्षा में मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी

Bahraich News: रूबी और शेष दोनों ही एक ही गांव के रहने वाले हैं। लगभग 2 साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी, रूबी की उम्र 18 है और वो बीए की छात्रा है। वहीं शेष 21 साल का है। करीब 15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भागकर मुंबई चले गए थे।

Ashish Pandey
Published on: 9 Jun 2023 7:59 AM GMT
Bahraich News: रुबीना बनी रूबी अवस्थी, पुलिस की सुरक्षा में मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से रचाई शादी
X
Bahraich News (photo: social media )

Bahraich News: बहराइच जिले में एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से विवाह रचाया है। रुबीना बेगम से रूबी अवस्थी बनकर अपने प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह रचा कर जीवन संगिनी बन गई है। शिवपुरा गांव की रहने वाली रुबीना ने हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार, मंदिर में अपने गांव के ही शेष कुमार अवस्थी नाम के युवक से शादी कर ली है। इस शादी से जहां लड़का पक्ष बहुत खुश है तो वहीं लड़की पक्ष गुस्से में है। दोनों की शादी बीते 6 जून को एक मंदिर में पुलिस सुरक्षा के बीच करवा दी गई है।

रूबी और शेष दोनों ही एक ही गांव शिवपुरा के रहने वाले हैं। लगभग दो साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी, उसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और अब दोनों एक-दूजे के हो गए। रूबी की उम्र 18 साल है और वो बीए की स्टूडेंट हैं, वहीं शेष 21 साल का है और प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग 15 दिन पहले दोनों शादी करने के लिए गांव से भागकर मुंबई चले गए थे।

लड़की के परिजनों ने पुलिस से की शिकायत

लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से करते हुए युवक शेष के खिलाफ उनकी बेटी को भगाने का केस दर्ज करवाया था। परिवार का कहना था कि उनकी बेटी नाबालिग है और शेष उसको बहला फुसलाकर ले गया है। गांव में माहौल तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस ने दोनों को मुंबई से बरामद कर लिया, उसके बाद युवती को वन स्टाप सेंटर भेज दिया गया तो वहीं शेष को पुलिस हिरासत में रखा गया।

कोर्ट ने दी इजाजत

3 जून को रुबी और शेष को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। अदालत में युवती के बयान लिए गए, वहीं लड़के का भी बयान लिया गया। जिसमें दोनों ने कोर्ट में कहा कि वो शादी करना चाहते हैं। वहीं लड़की ने अपनी मार्कशीट भी दिखाई, जिससे वो बालिग साबित हो रही थी। इसके बाद अदालत ने दोनों को अपने मन से शादी करने की इजाजत दे दी। 6 जून को वकील दिनेश जायसवाल ने रूबीना के हिंदू बनने के पेपर तैयार करवाए, उसके बाद पुलिस सुरक्षा में दोनों की शादी करवाई गई।

रूबी अवस्थी बनी मुस्लिम युवती के ससुर कन्हैया लाल अवस्थी का कहना है कि हमें धर्म से कोई फर्क नहीं पड़ता, लड़की की कोई जाति नहीं होती, रुबीना से रूबी अवस्थी बन चुकी युवती अब हमारी बहू है। लड़के के पिता का कहना है कि वो इस शादी से बहुत खुश हैं, उनके परिवार ने रूबी को दिल से अपनाया है, उनको कोई फर्क नहीं पड़ता है कि वो किस धर्म की है। वो अब हमारी बहू है। मेरा तो आशीर्वाद दोनों के साथ है, दोनों हमेशा साथ रहें, खुश रहें।

वहीं इस शादी को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है। लोग तहर-तरह की बातें कर रहे हैं। कोई इसे सही तो कोई इसे गलत बता रहा है।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story