Balrampur News: बलरामपुर में पहाड़ी नाले से आई बाढ़, दर्जनों गांव प्रभावित, लोग घर की छत पर खाना बनाने को मजबूर

Balrampur News: जनपद के महाराजगंज तराई क्षेत्र में खरझार पहाड़ी नाले में अचानक आए उफान के कारण बाढ़ का संकट गहरा गया है। शुक्रवार सुबह से तेज बहाव के चलते रामगढ़, मैटहवा, विजयी डीह समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

Pawan Tiwari
Published on: 22 Aug 2025 3:57 PM IST (Updated on: 23 Aug 2025 7:06 PM IST)
Balrampur News: बलरामपुर में पहाड़ी नाले से आई बाढ़, दर्जनों गांव प्रभावित, लोग घर की छत पर खाना बनाने को मजबूर
X

Balrampur flood

Balrampur News: बलरामपुर जनपद के महाराजगंज तराई क्षेत्र में खरझार पहाड़ी नाले में अचानक आए उफान के कारण बाढ़ का संकट गहरा गया है। शुक्रवार सुबह से तेज बहाव के चलते रामगढ़, मैटहवा, विजयी डीह समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। हालात इतने खराब हैं कि लोग घर की छतों पर चूल्हा जलाकर खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं।गांवों में नाले का पानी घरों, आंगनों और खेतों में घुस गया है, जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें कई गुना बढ़ गई हैं। कई घरों में पानी भर जाने के कारण लोग ऊपरी मंजिलों या छतों पर रहने को विवश हैं।

मुख्यालय से संपर्क टूट जाने के कारण राहत और बचाव कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अचानक आई इस बाढ़ ने भारी नुकसान पहुँचाया है। गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना एक बड़ी चुनौती बन गया है। अनुमान के अनुसार, करीब 30 हजार की आबादी इस बाढ़ से प्रभावित है।हालांकि फिलहाल राप्ती नदी से सीधा खतरा नहीं है, लेकिन उसका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीणों की चिंता और अधिक बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।यह प्राकृतिक आपदा ग्रामीणों के लिए गंभीर चुनौती बन गई है और लोग प्रशासन से तत्काल राहत एवं सहायता की अपेक्षा कर रहे हैं।

1 / 8
Your Score0/ 8
Pawan Tiwari
ABOUT THE AUTHOR

Pawan Tiwari

Next Story