×

Barabanki Big Road Accident: बाराबंकी में डबल डेकर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चार लोगों की मौत, योगी ने शोक जताया

Barabanki Big Road Accident: बाराबंकी में आज तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Sarfaraz Warsi
Published on: 3 Sep 2022 2:10 AM GMT (Updated on: 3 Sep 2022 2:43 AM GMT)
Barabanki double decker bus Accident
X

Barabanki double decker bus Accident

Barabanki Big Road Accident: बाराबंकी में आज तड़के सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको इलाज के लिये बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों में से छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में सड़क हादसे में हुई चार लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने के निर्देश दिए है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह डबल डेकर बस रास्ते में पंक्चर हो गई और ड्राइवर इसका टायर बदलने लगा। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यात्रियों के मुताबिक बस में करीब 150 यात्री सवार थे। सभी नेपाल के रहने वाले हैं और गोवा मजदूरी के लिए जा रहे थे।

यह हादसा बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास सुबह तड़के करीब साढ़े तीन बजे हुआ। जहां एक डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। दरअसल डबल डेकर बस जनपद बहराइच के रुपैडीहा से गोवा के लिए जा रही थी, उसी समय महंगूपुर गांव के पास पंक्चर हो गई। बस का ड्राइवर रोड किनारे बस का टायर बदलने लगा। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए बाराबंकी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से छह लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बस में सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं और वह गोवा जा रहे थे। वहीं हादसे के जानकारी मिलते ही आनन फानन में रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

-घायल यात्रियों के मुताबिक वह सभी मजदूर हैं और काम के सिलसिले में नेपाल से गोवा जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। यात्रियों के मुताबिक सुबह साढ़े तीन बजे के आसपास जब यह हादसा हुआ, तो उस समय भी सभी लोग सो रहे थे। तभी ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। बस में करीब 150 यात्री सवार थे।

वहीं जिला अस्पताल के डाक्टर अमित कुमार पांडेय ने बताया कि छह गंभीर घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। वहीं एएसपी पूर्णेंदु सिंह के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। छह को रेफर किया गया है, जबकि बाकी यात्रियों का यहीं इलाज किया जा रहा है। सभी मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ramkrishna Vajpei

Ramkrishna Vajpei

Next Story