TRENDING TAGS :
Bareilly News: धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड पर आयकर विभाग की छापेमारी, फैक्ट्री में हड़कंप
Bareilly News: बरेली के मीरगंज में धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड पर आयकर विभाग की छापेमारी, फैक्ट्री में अफरा-तफरी
धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड पर आयकर विभाग की छापेमारी (photo: social media )
Bareilly News: बरेली जनपद के मीरगंज में बुधवार तड़के करीब पाँच बजे आयकर विभाग की टीम ने धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की फैक्ट्री पर अचानक छापेमारी कर दी। टीम के पहुंचते ही फैक्ट्री परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने तुरंत सभी गेट बंद करा दिए और किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी।
विभागीय सूत्रों के अनुसार बरेली, लखनऊ और दिल्ली से आई इनकम टैक्स की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम ने आते ही फैक्ट्री प्रबंधन और कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए। कुछ देर बाद कर्मचारियों को फोन जमा करने के बाद फैक्ट्री में प्रवेश की अनुमति दी गई।
गहन जांच
सूत्रों द्वारा पता चला है कि टीम फैक्ट्री से जुड़े वित्तीय लेन-देन, रिकॉर्ड, फाइलों और कंप्यूटर सिस्टम की गहन जांच कर रही है। आयकर विभाग की नजर कंपनी के खातों और संभावित कर गड़बड़ियों पर टिकी माना जा रहा है
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री के अंदर और बाहर पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है। मीडिया कर्मियों को भी फैक्ट्री गेट से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई।
हालांकि कार्यवाही शुरू हुए सात घंटे बीतने के बाद भी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि कार्रवाई किन बिंदुओं पर आधारित है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह जांच कर चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़ी बताई जा रही है।


