×

Bareilly News: फेल हुई पप्पू और गप्पू की जोड़ी, केशव प्रसाद का राहुल और अखिलेश पर तंज

Bareilly News: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल और अखिलेश पर तंज किया है। उन्होंने दोनों की जोड़ी को फेल बताया है।

Sunny Goswami
Published on: 30 April 2024 3:49 PM GMT
Bareilly News
X

बरेली में केशव प्रसाद मौर्य। (Pic: Newstrack)

Bareilly News: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम नेता चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में आज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बरेली पहुंचे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जिले की जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर साधा निशाना इस दौरान मंच पर बीजेपी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार, प्रदेश सरकार मे मंत्री अरुण कुमार, विधायक संजीव अग्रवाल, मेयर उमेश गौतम सहित बीजेपी के बड़े नेता उपस्थित रहे।

भारत में नहीं चलेगा लब जिहाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को जनता को संबोधित किया। उन्होंने जनता से बीजेपी प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार को वोट करने की अपील की। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत में अब लव जिहाद नहीं चलेगा। भारत में अब विकसित भारत का संकल्प चलेगा कांग्रेस पर हमला करते हुए बोले कि कांग्रेस वाले 2014 में भी सरकार बनाने का दावा कर रहे थे ,2019 में भी काग्रेस सरकार बनाने का दावा कर रही थी और उसका सुपड़ा साफ हो गया। इस बार भी काग्रेस के 40 सांसद जीत पाए कि नही इंडिया गठबंधन टांय टांय फिश हो गया है।

फेल हुई पप्पू और गप्पू की जोड़ी

अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गप्पू और पप्पू की जोड़ी फेल हो गई है। अखिलेश यादव नरेंद्र मोदी और योगी को नहीं जानते हैं। अभी कर्नाटक में आरक्षण का मॉडल कांग्रेस ने पेश किया है जिसमे पिछड़ा वर्ग के आरक्षण को छीन करके मुस्लिमों को देने का काम किया है। भारत का संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण देने के खिलाफ़ है इसलिए इन लोगो ने इस प्रकार का पाप किया है उनको सजा 2024 मे दिया जायेगा और कमल का फूल खिलाकर दिया जाएगा। मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। मोदी देश की सेवा करने वाले प्रधानमंत्री हैं, देश मे कमल खिल रहा है। तीसरी बार मोदी की सरकार बनने जा रही है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story