×

BJP Candidate List 2022 UP: आज जारी होगी भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, मैदान में उतरेंगे ये दिग्गज

BJP Candidate List 2022 UP: भारतीय जनता पार्टी अपनी पहली सूची आज मकर संक्रांति पर्व पर जारी कर सकती है। पार्टी ने 130 सीटों पर नाम फाइनल कर लिये हैं।

Ramkrishna Vajpei
Written By Ramkrishna VajpeiPublished By Shreya
Published on: 15 Jan 2022 3:20 AM GMT
BJP Candidate List 2022 UP: आज जारी होगी भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची, मैदान में उतरेंगे ये दिग्गज
X

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

BJP Candidate List 2022 UP: भारतीय जनता पार्टी (BJP First Candidate List 2022) अपनी पहली सूची आज मकर संक्रांति पर्व (Makar Sankranti) पर जारी कर सकती है। पार्टी ने 130 सीटों पर नाम फाइनल कर लिये हैं। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के अयोध्या से चुनाव लड़ने का एलान किया जाना भी शामिल है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) और दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) की सीटें भी तय हो गई हैं। दिनेश शर्मा पहली बार कोई चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी ने गुरुवार को कहा था कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों के मतदान के पहले तीन चरणों में 172 सीटों के लिए उम्मीदवारों के लिए विचार-विमर्श किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दोनों के चुनाव लड़ने की संभावना जताई गई थी। हालांकि बाद में मीडिया में आई खबरों में यह कहा गया था कि 130 सीटों पर नाम फाइनल कर लिये गए हैं।

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक (CEC Ki Baithak) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वर्चुअल रूप से शामिल हुए और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने भी ऐसा ही किया था क्योंकि तीनों कोविड-19 पाजिटिव आ चुके हैं।

कहां से कौन लड़ेगा चुनाव?

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अयोध्या से योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और सिराथू से मौर्य (Keshav Prasad Maurya) को मैदान में उतारा जा सकता है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा (Dinesh Sharma) लखनऊ से चुनाव लड़ सकते हैं। दिनेश शर्मा लखनऊ पूर्वी या बख्शी का तालाब से चुनाव मैदान में ताल ठोंक सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) को भी मैदान में उतारा जा सकता है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के भीतर व्यापक विचार विमर्श का निष्कर्ष यह था कि अयोध्या से योगी की उम्मीदवारी भगवा पार्टी के हिंदुत्व के आधार को मजबूत करेगी, जो लगातार दूसरे कार्यकाल को हासिल करने के लिए संघर्षरत हैं। योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने का न सिर्फ पूरे देश में एक संदेश जाएगा बल्कि वह पूर्वांचल की तमाम सीटों पर भी असर डालेगा।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story