×

BJP नेता ने आजम खान की पत्नी-बेटी को लेकर किया विवादित ट्वीट

Newstrack
Published on: 3 Aug 2016 11:42 AM GMT
BJP नेता ने आजम खान की पत्नी-बेटी को लेकर किया विवादित ट्वीट
X

लखनऊ: बीजेपी नेता आईपी सिंह ने आजम खान को लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पर लिखा है कि मियां आजम खान की बेटी और बीबी से रेप हो जाए तो उनकी आंख खुलेगी।

इस पर आजम खान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये अपना-अपना कल्चर है। सभ्य लोगों से अच्छी भाषा की उम्मीद करनी चाहिए।

नहीं करूंगा डिलीट

आईपी सिंह का कहना है कि वो आजम खान के उस बयान से आहत हैं जिसमें उन्होंने कहा कि बुलंदशहर गैंगरेप की घटना राजनीतिक साजिश है। अपने विवादित ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आईपी सिंह ने कहा कि जब तक आजम खान मापी मांग नहीं लेते तब तक वो अपने ट्वीट और फेसबुक पोस्ट को डिलीट नहीं करेंगे।

ip-singh-tweet

बुलंदशहर गैंगरेप पर क्या कहा था आजम खान ने?

सरकार को विपक्षी पार्टियों की विचारधारा का संज्ञान लेना चाहिए, जो सत्ता में आने के लिए ऐसे कुकर्म तो नहीं कर रहे। राजनीति में गिरावट आने की वजह है कि कुछ भी हो सकता है। चुनाव करीब होने के चलते सपा को बदनाम करने के लिए इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं हो सकता। विकास के मामले में यूपी पूरे भारत के कई सूबों से बहुत आगे हैं यहां तक कि गुजरात भी काफी पीछे है।

सपा-कांग्रेस ने कहा- पार्टी से निकालो

आईपी सिंह अपने विवादित टिप्पणी को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। सपा और कांग्रेस के नेताओं ने आईपी सिंह को पार्टी से निकालने की मांग की है।

Newstrack

Newstrack

Next Story