×

BJP और SP नहीं करेगी उपचुनाव प्रत्याशियों के नामों का एलान, करना पड़ेगा इंतजार

हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्व है अपने पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करते है। पितृ पक्ष में मांगलिक कार्यक्रम नहीं किए जाते है। पितृ पक्ष के फेर में राजनीतिक दल भी आ गए है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां तेज है।

Roshni Khan
Published on: 30 April 2023 12:07 PM GMT (Updated on: 30 April 2023 12:09 PM GMT)
BJP और SP नहीं करेगी उपचुनाव प्रत्याशियों के नामों का एलान, करना पड़ेगा इंतजार
X

कानपुर: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का बहुत महत्व है अपने पूर्वजो की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करते है। पितृ पक्ष में मांगलिक कार्यक्रम नहीं किए जाते है। पितृ पक्ष के फेर में राजनीतिक दल भी आ गए है। उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की सरगर्मियां तेज है। कांग्रेस और बसपा ने उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया है। लेकिन भाजपा और सपा ने प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया है। पितृ पक्ष के बाद नवरात्रि की शुरूआत होते है ही प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी।

Image result for पितृ पक्ष

ये भी देखें:बारिश की चेतावनी! इन 12 राज्यों में कुछ ऐसा होगा मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में 12 विधानसभा सीट पर विधानसभा उपचुनाव होने है। बसपा और कांग्रेस पार्टी ने लगभग सभी विधानसभा उपचुनाव सीटों पर कैंडिडेट उतार दिए है। कांग्रेस ने पितृ पक्ष से एक दिन पहले बीते शुक्रवार को पांच सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की लिस्ट जारी दी है।

भाजपा और सपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले नही है। भाजपा और सपा से टिकट की दावेदारी करने वालों को अभी 15 दिन का इंतजार और करना पड़ेगा। बीते शनिवार से पितृ पक्ष की शुरूआत हो गई है। कोई भी पार्टी इन दिनों में प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं करेगी।

यदि कानपुर की गोविंद नगर विधानसभा सीट की बात की जाए तो बीजेपी और सपा से बड़ी संख्या में दावेदार टिकट की मांग कर रहे है। बीजेपी की तरफ से तो 50 से अधिक दावेदार दावा ठोक रहे। पार्टी जिसके लिए पार्टी हाईकमान को भी प्रत्याशी के नाम को फाईनल करने के लिए कड़ी मसक्कत करनी पड़ रही है।

Image result for BJP SP

ये भी देखें:आयुष्मान को लगा झटका! आने वाली फिल्म पर रुकावट बना कॉपीराइट

सूत्रों के मुताबिक सपा और बीजेपी नवरात्र में प्रत्याशियों के नामों का घोषणा करेंगे। पितृ पक्ष के बीच 16 सितंबर को मुख्यमंत्री कई योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए आ रहे है। इस मौके पर टिकट की दावेदारी करने वाले अपनी ताकत दिखाएंगे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story