×

Jhansi News: जीआईसी के चपरासी के शव को लेकर पत्नियों में भिड़ंत, पुलिस देखकर हैरान

Jhansi News: जीआईसी के चपरासी की मौत पर उसके शव के हकदार सामने आ गए। दोनों पत्नियां मलबा पहुंची। यहां कहने लगीं कि मैं शव को ले जाऊंगी। इसी बात पर पुलिस हैरान है कि शव आखिर किसको दें। बरुआसागर निवासी संजय वाल्मीकि गर्ल्स इंटर कॉलेज चपरासी के पद पर कार्यरत था। सोमवार सुबह उसका शव स्कूल में पड़ा मिला।

B.K Kushwaha
Report B.K KushwahaPublished By Deepak Kumar
Published on: 27 Dec 2021 2:29 PM GMT (Updated on: 27 Dec 2021 3:35 PM GMT)
Jhansi News In hindi
X

Jhansi: जीजीआईसी के चपरासी के शव को लेकर पत्नियों में भिड़त। 

Jhansi News: जीआईसी (GIC) के चपरासी की मौत पर उसके शव के हकदार सामने आ गए। दोनों पत्नियां मलबा पहुंची। यहां कहने लगीं कि मैं शव को ले जाऊंगी। इसी बात पर पुलिस हैरान है कि शव आखिर किसको दें। क्योंकि दोनों ही शादी के प्रमाण भी साथ लेकर आई हैं। हालांकि पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही हैं।

बरुआसागर निवासी संजय वाल्मीकि गर्ल्स इंटर कॉलेज (Girls Inter College) में चपरासी के पद पर कार्यरत था। वह स्कूल में ही रहता था। सोमवार सुबह उसका शव स्कूल में पड़ा मिला। तब मौके पर कोई परिजन नहीं था। मौत की सूचना मिलते ही दो महिलाएं खुद को संजय की पत्नी बताते हुए अस्पताल पहुंच गई और शव मांगने लगीं।

बिना तलाक चोरी छुपे की दूसरी शादी: मीरा

समथर निवासी पहली पत्नी मीरा का कहना है कि 1998 में उसकी शादी संजय से हुई थी। शादी से दो बेटी और एक बेटा हैं। मीरा का आरोप है कि संजय शराब पीकर उसकी मारपीट करता था इसलिए करीब 2009 में वह बेटा व एक बेटी को लेकर मायके चली गई थी। वहां पर मजदूरी करके अपने बच्चों का भरण पोषण कर रही थी। कुछ साल पहले बिना तलाक दिए ही संजय ने एक महिला से दूसरी शादी कर ली। उसे दो साल पहले पता चला था। तब उसने अदालत में भरण पोषण का मामला डाला था। उसके पास शादी शादी के निमंत्रण भी अब तक सुरक्षित हैं। उधर, मीरा ने बताया था कि संजय के पिता जगन्नाथ सरकारी नौकरी में थे। संजय की पहली शादी से करीब सात दिन पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। संजय अपने पिता का इकलौता बेटा था। पिता की नौकरी संजय को मिली थी।

शादी जायज है: ज्योति

प्रेमनगर थाना क्षेत्र (Premnagar police station area) के हंसारी निवासी दूसरी पत्नी ज्योति ने बताया कि 2002 में उसकी शादी बबीना में हुई थी। पहली शादी से दो बच्चे हैं। उसने पहले पति से तलाक लेकर 2016 में संजय से शादी की थी। वह झांसी में बच्चों के साथ रह रही थी। रोजाना वह पति से मिलने जाती थी। रविवार को भी संजय के सिर में दर्द हो रहा था, वह पति के पास गई थी। ज्योति का कहना है कि संजय की पहली पत्नी बड़ी बेटी करिश्मा को पति के पास छोड़ गई थी। कुछ साल पहले ही उसकी शादी की थी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story