×

कैबिनेट मंत्री की बहु के साथ लूट को दिया था अंजाम, ऐसे हुआ आरोपी गिरफ्तार

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहु नीतू महाना के साथ लूट करने वाले शातिर लूटेरे को पुलिस ने माल समेत गिरफ्तार किया है। नीतू महाना के पति पंकज महाना कैंट थाने में हार लूट की तहरीर दी थी।

Aditya Mishra
Published on: 10 Feb 2019 11:58 AM GMT
कैबिनेट मंत्री की बहु के साथ लूट को दिया था अंजाम, ऐसे हुआ आरोपी गिरफ्तार
X

कानपुर: कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहु नीतू महाना के साथ लूट करने वाले शातिर लूटेरे को पुलिस ने माल समेत गिरफ्तार किया है। नीतू महाना के पति पंकज महाना कैंट थाने में हार लूट की तहरीर दी थी।

दरअसल बीते 18 जनवरी 2019 की रात नीतू महाना परिवार की शादी में कैंट स्थित एक रिसार्ट में शामिल होने के लिए गई थी। उसी वक्त एक लूटेरे ने झपट्टा मार कर उनके गले से सोने का हार तोड़कर भाग गया था। इस लूट के बाद पुलिस प्रशासन में भी हडकंप मचा गया था।

सतीश महाना के भतीजे सक्षम की शादी कैंट स्थित एक रिसार्ट में बीते 18 जनवरी को थी। पूरा परिवार शादी समारोह में शामिल हुआ था। नीतू महाना रिसोर्ट से बाहर कार से शाल लेने के लिए निकली थी। पर पहले खड़े बाइक सवार बदमाशो ने झपट्टा मार कर सोने का हार लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

नीतू महाना जब तक शोर मचाती लूटेरा आँखों से ओझल हो गए थे। इस घटना के बाद वो इतनी दहशत में आ गई कि उनकी तबियत बिगड़ गई थी। लूट की सूचना पर पहुची पुलिस ने शहर में देर रात नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान भी चलाया था लेकिन लूटेरो का कही कुछ पता नही चला था। नीतू महाना के देवर पंकज महाना ने कैंट थाने में लूट की तहरीर दी थी।

एसपी ईस्ट राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की बहु से साथ लूट करने वाले लूटेरे को कैंट पुलिस ने हार के साथ गिरफ्तार किया है। यह बहुत ही शातिर लूटेरा है इस कानपुर के आलावा अन्य जनपदों में एक दर्जन से अधिक मुक़दमे दर्ज है l लूटेरे का नाम बबलू उर्फ़ विनय पाण्डेय है।

ये भी पढ़ें...कमेटी के सदस्य मंत्री सतीश महाना और सुरेश खन्ना करेंगे मंत्रियों के आवास फाइनल

इस लूट के खुलासे का तरीका

एसपी ईस्ट राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि जब कोई चेन स्नेचिंग होती है तो बाइक पर दो लोग बैठे होते है। एक बाइक ड्राइव करता है और दूसरा लूट की वारदात को अंजाम देता है। इस घटना में हमें जो सीसीटीवी फुटेज मिली थी उसमे बाइक पर सिर्फ एक ही व्यक्ति था। जो लोग अकेले ही चेन स्नेचिंग की घटना करते है वो अपने हुनर में बहुत ही माहिर होते है। अकेले चेन स्नेचिंग करने वाले बहुत ही कम लोग है। ऐसे लोगो के हमने पूरे रिकार्ड खंगाले और उनके मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया। इसके बाद हम लोग इस अभियुक्त को गिरफ्तार करने में कामयाब हुए है।

ये भी पढ़ें...सतीश महाना- 2,000 से ज्यादा उद्योगपति 1,500 से अधिक एमओयू साइन कर चुके हैं

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story