Chandauli News: काल का कोहरामः सोते हुए युवक को सर्प ने डसा, रास्ते में तोड़ा दम

Chandauli News: राहुल 21वर्ष अपने घर में खाना खाकर गहरी नींद में सोया हुआ था। तभी अचानक एक विषैले सर्प ने उसे डस लिया। नींद में होने के कारण युवक को तुरंत घटना का पता नहीं चल सका।

Sunil Kumar
Published on: 20 May 2025 5:05 PM IST
chandauli news
X

chandauli news

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के उसरौली गांव में बीती रात एक हृदयविदारक घटना घटी। गांव के एक युवक को सोते समय जहरीले सर्प ने डस लिया, जिसके कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

रात में सो रहा था, अचानक हुआ हमला

मिली जानकारी के अनुसार, राहुल 21वर्ष अपने घर में खाना खाकर गहरी नींद में सोया हुआ था। तभी अचानक एक विषैले सर्प ने उसे डस लिया। नींद में होने के कारण युवक को तुरंत घटना का पता नहीं चल सका, लेकिन कुछ देर बाद जब उसे तेज दर्द महसूस हुआ तो उसकी नींद खुली और उसने सर्प को देखकर शोर मचाया।

गंभीर हालत में वाराणसी रेफर, रास्ते में मौत

युवक के परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल चंदौली पहुंचाया। अस्पताल में युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बबुरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस दुखद घटना के संबंध में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। गांव में इस घटना के बाद से मातम का माहौल है और हर कोई इस अप्रत्याशित ट्रेजेडी से स्तब्ध है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Sunilkumarchandauli@newstracksite.vocalwire.com
Next Story