×

Chandauli: अखिलेश इस बार लोकसभा का नहीं देखेंगे मुँह, केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना

Chandauli: सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 110वें एपिसोड को ध्यान पूर्वक सुना।

Ashvini Mishra
Published on: 25 Feb 2024 11:07 AM GMT
chandauli news
X

चंदौली में केंद्रीय मंत्री ने साधा निशाना (न्यूजट्रैक)

Chandauli News: जिले के बरहनी विकास खंड के इमिलियाँ गांव में केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री व सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 110वें एपिसोड को ध्यान पूर्वक सुना। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के अधिकारी पद पर चयनित प्रतिभावान छात्रों को सम्मानित भी किया। प्रियंका गांधी द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा लीक पर दिये गये बयान पर सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने संसद में इसके लिए कड़े कानून बनाए हैं। अब पेपर लीक होने पर छात्र-छात्राओं पर नहीं बल्कि इसके पीछे जो लोग षड्यंत्र में शामिल हैं। उन पर कड़ी कार्यवाही होगी। मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता का परिचय देते हुए तत्काल इसकी गड़बड़ी को संज्ञान लेकर परीक्षा निरस्त कर दिया है और 6 महीने के अंदर दूसरी बार परीक्षा पुनः कराई जायेगी।

वहीं अखिलेश यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के लोग इस बार लोक सभा का मुंह नहीं देख पाएंगे। इसके लिए जनता ने मूड बना लिया है। उन्होंने संदेशखाली की घटना पर कहा कि इस घटना ने ममता सरकार की उल्टी गिनती चालू कर दी है। वहां की महिलाओं के साथ जो अत्याचार हुआ है वह किसी से छुपा नहीं है। आने वाला चुनाव जनता इसका जवाब देगी।

लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए आवास, बिजली, शौचालय और स्वास्थ्य कवरेज से सेचुरेट किया जा रहा है। तभी हमारा देश विकसित देश कैटेगरी में शामिल होगा। उन्होंने कोरोना वैक्सीन का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने देशवासियों को बचाने के साथ ही दुनिया के अन्य देशों के लोगों का भी जीवन इस महामारी से बचाया है। चन्द्रयान के बारे में बताते हुए कहा कि इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देने में महिला शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने जनपद के साहित्य जगत से जुड़े साहित्यकारों के साहित्यिक योगदान के बारे में विस्तार से बताया।

उन्होंने कहा कि अपने एजेंडा को पूरा करने वाली भाजपा दुनिया की पहली पार्टी है। उन्होंने कहा कि धारा 370,समान नागरिक संहिता इसका प्रमुख उदाहरण है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने दिनकर सेवा सीमित द्वारा प्रतिभा सिंह,कृति त्रिपाठी डिप्टी जेलर, प्रवक्ता धर्मेंद्र यादव, आदर्श शिक्षक बलराम पाठक व हरेंद्र सिंह बार एशोसिएशन चंदौली के महामंत्री को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में लोगों को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ हरेंद्र राय,पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, नौगढ़ ब्लाक के प्रमुख सुजीत सिंह सूर्यमुनि तिवारी, के एन पांडेय,जिला पंचायत सदस्य संजय पांडेय, भगवती तिवारी, इंदल सिंह, मृत्युंजय सिंह के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story