TRENDING TAGS :
Chandauli News: शराब तस्करी की नयी तकनीक, ट्रैक्टर ट्राली में ऊपर ईट और नीचे शराब, पुलिस भी निकली बाप
Chandauli News: चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों के अनुपालन में सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई।
शराब तस्करी (photo: social media )
Chandauli News: ट्रैक्टर ट्राली में नीचे शराब और उपर ईंट लादकर अवैध शराब तस्करी का खुलासा, करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए 536 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब 3 लाख रूपये की बरामद किया है।
चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशों के अनुपालन में सैयदराजा प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई की गई। उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम जेठमलपुर सम्राट ढाबा चंदौली से एक महिन्द्रा टैक्टर-ट्राली को रोका गया, जिसमें लोहे का सेटिंग बनाकर अवैध अंग्रेजी शराब की पेटी छुपाई गई थी और ऊपर ईंट लदा हुआ था। जब पुलिस ने सभी पेटियों को नीचे उतरवाकर गिना, तो अलग-अलग ब्रांडों की लगभग 536 लीटर अंग्रेजी शराब की बरामदगी हुई। इस दौरान एक शातिर शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर सैयदराजा थाना पर आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
शराब 536 लीटर की अनुमानित मूल्य तीन लाख रुपया आकी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परमहंस राम S/O स्व0 तुलसीराम उम्र 32 वर्ष ग्राम भेलमा पोस्ट औरइया थाना कुदरा जि0 कैमूर भभुआ (बिहार) के रूप में हुई। कुल बरामद शराब 536 लीटर की अनुमानित मूल्य तीन लाख रुपया आकी गई है। बरामदगी मे प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय- थाना सैयदराजा,उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह,हे.का. मो. नासिरुद्दीन हुमाऊ,आरक्षी मनिराम दूबे,का0 बृजेश चौहान कुमार,का0 राजू सिंह थाना सैयदराजा चन्दौली।


