Chandauli News: अज्ञात वाहन ने ली दो सगे भाइयों की जान, परिवार में पसरा मातम

Chandauli News: मृतक मिथिलेश कुमार (40 वर्ष) और सावंत (35 वर्ष) पड़ोसी राज्य बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के चांद गांव के निवासी थे।

Sunil Kumar
Published on: 20 May 2025 10:46 AM IST
chandauli news
X

chandauli news

Chandauli News: चंदौली जिले में सड़क हादसों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात एक और मर्माहिक घटना में दो सगे भाइयों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

बिहार से ससुराल जा रहे थे दोनों भाई

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मिथिलेश कुमार (40 वर्ष) और सावंत (35 वर्ष) पड़ोसी राज्य बिहार के कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के चांद गांव के निवासी थे। वे दोनों रिश्ते में राम जनम के पुत्र थे। दोनों भाई एक ही बाइक पर सवार होकर चंदौली जिले के धरौली पुलिस चौकी क्षेत्र के विजयनारायनपुर स्थित अपने ससुराल जा रहे थे।

हलुआ मड़ई के पास हुआ हादसा

बताया जाता है कि जब वे हलुआ मड़ई के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

अस्पताल में तोड़ा दम, परिवार में कोहराम

धरौली चौकी इंचार्ज संतोष कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए चंदौली के जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मिथिलेश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे भाई सावंत की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान सावंत ने भी दम तोड़ दिया। इस दुखद घटना से दोनों भाइयों के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है। इस घटना ने एक बार फिर जिले में सड़क सुरक्षा के मुद्दे को गंभीर बना दिया है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Sunil Kumar
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Kumar

Sunilkumarchandauli@newstracksite.vocalwire.com
Next Story