TRENDING TAGS :
Chandauli News : BSA के औचक निरीक्षण में 3 शिक्षामित्र अनुपस्थित, स्पष्टीकरण जारी; मिड-डे मील भी चखा
Chandauli News: चंदौली के तीन प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण में बीएसए ने तीन शिक्षामित्रों को अनुपस्थित पाकर तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया, मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जांची।
BSA के औचक निरीक्षण में 3 शिक्षामित्र अनुपस्थित, स्पष्टीकरण जारी; मिड-डे मील भी चखा (Photo- Newstrack)
Chandauli News: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने शिक्षा में गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार, 8 नवंबर 2025 को सदर ब्लॉक के तीन प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक विद्यालय में संतोषजनक माहौल मिला, जबकि दो विद्यालयों में तीन शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए, जिन्होंने उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर पहले ही कर दिए थे। BSA ने सभी अनुपस्थित शिक्षामित्रों से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
अनुपस्थित शिक्षामित्रों पर हुई कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय (P.V.) माधवपुर में शिक्षामित्र उषा देवी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद भी अनुपस्थित पाई गईं। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने उनके अस्वस्थ होने और दवा लेने जाने की बात कही।इसी तरह, P.V. सुल्तानपुर प्रथम में शिक्षामित्र संतोष कुमार सिंह और रीना देवी भी उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करके अनुपस्थित मिले। इन तीनों शिक्षामित्रों को उनकी इस अनाधिकृत अनुपस्थिति के लिए BSA ने सख्त निर्देश जारी करते हुए तीन दिन के अंदर अपने कार्यालय में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा है।
BSA ने बच्चों के साथ खाया मिड-डे मील
निरीक्षण के दौरान BSA सचिन कुमार ने P.V. सुल्तानपुर प्रथम में बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जाँची और खुद भी भोजन ग्रहण किया। भोजन की गुणवत्ता मानक अनुरूप पाई गई, जिससे उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की। शिक्षकों को दिए शिक्षा में सुधार के निर्देश
BSA ने P.V. जयरामपुर का भी निरीक्षण किया, जहाँ शिक्षक और शिक्षामित्र सभी उपस्थित पाए गए। उन्होंने वहाँ बन रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जाँची जो संतोषजनक थी। उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों से सवाल पूछे और शिक्षकों को बेहतर शिक्षा और पठन-पाठन के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद, BSA ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि वे विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार और विभागीय योजनाओं को सफल बनाने के लिए गंभीर प्रयास करें।


