TRENDING TAGS :
Chandauli News: आजाद भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की कांग्रेसियों ने मनाई पुण्य तिथि, दी गई श्रद्धांजलि
Chandauli News: जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरु जी ने आई आई टी से लेकर के एम्स तक का निर्माण किया था, वह शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के समर्थक थे।
आजाद भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की कांग्रेसियों ने मनाई पुण्य तिथि, दी गई श्रद्धांजलि (Photo- Social Media)
Chandauli News: चंदौली जनपद के जिलामुख्यालय स्थित चंद्रा त्रिपाठी भवन कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का पुण्य तिथि मनाया गया। सर्व प्रथम उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान सभा और गोष्ठी भी किया गया।
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके , पूर्ण स्वराज के उद्घोषक, स्वतंत्रता आंदोलनों के दौरान अंग्रेजो की यातना झेलने वाले एक जेलयात्री, आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, मानवतावादी , धर्मनिरपेक्ष ,संप्रभु समाजवादी , और आधुनिक लोकतांत्रिक गणराज्य स्वतंत्र भारत के सशक्त शिल्पकार ,स्वाध्यायी, खोजी इतिहासकार ,विद्वान साहित्यकार ,भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
नेहरू जी ने पंचवर्षीय योजनाओं के स्वरूप का गठन किया
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज़ाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने खंड खंड टुकड़ो में विभाजित रियासत और राज्यों को जोड़कर अखंड भारत बनाने, योजना आयोग और पंचवर्षीय योजनाओं के स्वरूप का गठन कर देश के लोगों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने, कृषि और उद्योग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी की दिशा में सकारात्मक पहल करके नए युग का सूत्रपात करने वाले महान युगद्रष्टा के सोच और उसके क्रियान्वयन का परिणाम है कि आज भारत दुनिया के सामने मजबूती से खड़ा है। कार्यकाल में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी दुनिया के सफलतम राजनेता थे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहर लाल नेहरु जी ने आई आई टी से लेकर के एम्स तक का निर्माण किया था, वह शिक्षा, विज्ञान और तकनीक के समर्थक थे। उन्होंने भारत के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। वे भारत के संविधान निर्माण में भी शामिल रहे। उन्होंने योजना आयोग की स्थापना की। उन्होंने पंचवर्षीय योजनाएं शुरू कीं। उनकी विदेश नीति, गुटनिरपेक्षता पर आधारित थी।
कार्यक्रम में मौजूद थे
कार्यक्रम में गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, दुर्गा दत्त त्रिपाठी, गुलाब राम,विवेक सिंह,परमहंस सिंह राजपूत, प्रदीप मिश्रा, जुगल किशोर विनोद सिंह गणित, सत्येंद्र उपाध्याय,श्री कांत पाठक राकेश सिंह, संतोष कुमार ,असगर अली मिर्जा, चंद्रवंश सिंह,अमर देव राम,राकेश पाठक, पवन पासवान नरेंद्र सिंह, नरेंद्र तिवारी, शमशेर अली,कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने किया तथा संचालन प्रवक्ता यूथ कांग्रेस उत्तर प्रदेश शिवेंद्र मिश्रा ने किया।


