TRENDING TAGS :
Chandauli News: TET अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षक संघ में आक्रोश, पीएम को भेजा मांग पत्र
Chandauli News: चंदौली में शिक्षक संघ ने TET अनिवार्यता के खिलाफ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पीएम और शिक्षा मंत्री को मांग पत्र भेजा।
Chandauli News: चंदौली के जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने उच्च न्यायालय द्वारा टेट परीक्षा अनिवार्य किए जाने को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।
शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन
शिक्षा संघ के नेताओं का कहना है की देशभर के बेसिक शिक्षकों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के हालिया आदेश के बाद भारी आक्रोश और असमंजस की स्थिति है। आदेश के अनुसार, पाँच वर्ष से अधिक सेवा कर चुके शिक्षकों को भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि 03 सितम्बर 2001 तक तथा 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को छूट देने की बात भी आदेश में कही गई है।
इस विरोधाभासी स्थिति के चलते शिक्षकों ने इसे अन्यायपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री को मांग पत्र भेजा है। शिक्षकों का कहना है कि नियुक्ति के समय विभाग द्वारा निर्धारित योग्यता और सेवा शर्तों को पूरा करने के बाद ही उन्हें नियुक्त किया गया था। ऐसे में वर्षों की सेवा के बाद पुनः परीक्षा में बैठने का दबाव शिक्षकों को अवसाद में धकेल रहा है।
शिक्षक संगठनों का कहना है कि देश के करीब 40 लाख शिक्षक और उनके परिवार, जबकि उत्तर प्रदेश में लगभग 4 लाख शिक्षक इस निर्णय से प्रभावित होंगे। इनमें से अधिकांश शिक्षक आयु सीमा या योग्यता के कारण आवेदन तक नहीं कर पाएंगे।
जिलाध्यक्ष संतोश कुमार सिंह और जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह ने बताया कि 2001 से पूर्व नियुक्त कई शिक्षक केवल इंटरमीडिएट व बीटीसी योग्यता धारक हैं, जिन्हें नई व्यवस्था में आवेदन करने का अवसर ही नहीं मिलेगा। वहीं आयु सीमा 40 वर्ष तय होने के कारण भी अधिकांश शिक्षक पात्र नहीं रह जाएंगे।
शिक्षकों ने मांग
शिक्षकों ने मांग की है कि 23 अगस्त 2010 से पूर्व नियुक्त सभी बेसिक शिक्षकों को TET से मुक्त किया जाए और इसके लिए सरकार अध्यादेश लाकर कानून में संशोधन करे। अन्यथा लाखों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, महामंत्री संजय कुमार सिंह के साथ विकाश चंद सिंह, विनोद सिंह, अरविंद यादव, शादानंद दुबे, प्रशांत सिंह जय गोविंद सिंह धीरेन्द्र सिंह, अतुल श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह रणविजय सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

