×

ताजिया पर बवाल: भीड़ की पुलिस से झड़प, 300 लोगों पर हुई FIR

जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थिति बेगमगंज में आज सोमवार को ताजिया दफन करने जा रहे लोगों से पुलिस की झड़प हो गयी। इससे पूरे शहर में हड़कम्प मच गया

Shivani
Published on: 31 Aug 2020 5:56 PM GMT
ताजिया पर बवाल: भीड़ की पुलिस से झड़प, 300 लोगों पर हुई FIR
X
जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थिति बेगमगंज में आज सोमवार को ताजिया दफन करने जा रहे लोगों से पुलिस की झड़प हो गयी। इससे पूरे शहर में हड़कम्प मच गया

जौनपुर । जौनपुर नगर कोतवाली क्षेत्र स्थिति बेगमगंज में आज सोमवार को ताजिया दफन करने जा रहे लोगों से पुलिस की झड़प हो गयी। इस पर जहाँ सैकड़ों की संख्या में पुरुष व महिलाए घरों से ताजिया लेकर निकल पड़े और बीच सड़क ही सदर इमामबाड़े के पास मातम करने लगे। वहीं प्रशासन भी बड़ी संख्या में पुलिस बल के लोगों को रोकने पहुंच गया। इससे पूरे शहर में हड़कम्प मच गया। मौके की नज़ाकत भांपते हुए आनन फानन में डीएम व एसपी ने समय रहते लोगों को समझा लिया और बारी बारी से ताजिया सदर इमामबाड़ा में दफन कराया।

ताजिया दफ़न को लेकर ताजिया दार व प्रशासन में झड़प

इस मामले में कुछ लोगों ने अफवाह उड़ा दी थी एक सिपाही ने ताजिया को नुकसान पहुंचाया है। इसके चलते बात अधिक बिगड़ने लगी थी। पुलिस अफवाह उड़ाने वालों को चिंह्नित करने में जुटी है। खबर मिली है कि इस मामले में प्रशासन की सहमति पर पुलिस ने तीन सौ लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

jaunpur ruckus administration stopped Tajiya burial FIR against 300

तीन सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बताया जाता है कि घरों में रखे गए ताजिया दफन करने के लिए सोमवार को एक व्यक्ति सदर इमामबाड़े पर पहुंचा तो वहां ताला बंद था। इसके चलते वह नदी की ओर जाने लगा। सुरक्षा में लगी पुलिस फोर्स ने उसे रोक दिया। आरोप है कि पुलिस वालों से उसकी बहस हो गयी। बहस के दौरान ताजिया को नुकसान पहुंच गया। इसी को लेकर अफवाह फैली और सैकड़ों घरों से लोग ताजिया लेकर सड़क पर आ गए। इमामबाड़े के पास आकर सड़क पर ही मातम करने लगे। मामले की जानकारी होते ही प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

ये भी पढ़ेंः तीन बार पीएम बनने से चूके प्रणब दा, मनमोहन ने भी कही थी हैरान करने वाली बात

मौके पर डीएम, एसपी समेत भारी पुलिस बल

जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ सिटी अंकित कुमार, शहर कोतवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारी लोगों को समझाने का प्रयास करने लगे। इस बीच युवाओं की टोली प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगी। इससे मौके पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी।

jaunpur ruckus administration stopped Tajiya burial FIR against 300

बातचीत कर लोगों को कराया शांत

किसी तरह से मौलाना व अन्य से बातचीत करते हुए लोगों को शांत कराया गया और प्रशासन एक कदम पीछे हटते हुए एक एक कर इमामबाड़ा में लोगों को ताजिया दफन करने का मौका दिया गया। लोग गए और ताजिया दफन कर वापस घर लौट गए। सुरक्षा के मद्देनजर मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गयी है।

ताजिया हुआ दफ़न

अब प्रशासन ने यहां पर विरोध करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का मन बनाया और कानून का शिकंजा कस दिया है। तीन सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे क्या कार्रवाई होगी देखना है।

कपिल देव मौर्य जौनपुर

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story