×

Labor Day: श्रम दिवस के मौके पर आज सीएम योगी ने E-Pension Portal का किया लोकार्पण

E-Pension Portal Launch : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर लखनऊ स्थित लोक भवन में आज सरकारी कर्मचारियों के लिए ई पेंशन पोर्टल का लोकार्पण किया।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 1 May 2022 5:37 AM GMT (Updated on: 1 May 2022 6:34 AM GMT)
Chief Minister Yogi Adityanath
X

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (तस्वीर साभार : सोशल मीडिया)) 

E-Pension Portal : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस (International Labor Day) के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आज लखनऊ में कई स्कीम्स का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए सीएम योगी (CM Yogi) आज पेंशन से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के आने के बाद सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद अब ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। रिटायरमेंट के महज 3 दिन के भीतर ही पेमेंट ऑर्डर समेत सभी भुगतान प्रक्रिया समाप्त हो जाएंगी।

ई-पोर्टल का हुआ उद्घाटन

आज राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में दोपहर 11:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ई-पेंशन पोर्टल व्यवस्था की औपचारिक रूप से शुरुआत किया। इस पोर्टल के जरिए रिटायर्ड होने वाले राज्य सरकारी कर्मचारियों के लिए ऐसी व्यवस्था की गई है जिससे रिटायरमेंट के 3 दिन के भीतर ही उनकी ग्रेजुएटी तथा अन्य सभी राशियों का भुगतान कर दिया जाएगा।

मिलेगी यह अन्य सुविधाएं

इस की पेंशन पोर्टल के उद्घाटन होने के बाद पेंशन धारकों के बैंक खाते में पेंशन प्रारंभ होने की तारीख को ही ऑनलाइन तरीके से इसका भुगतान कर दिया जाएगा। आज के इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त सचिव संजय कुमार ने राज्य के सभी जिला अधिकारियों तथा मंडलायुक्त मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे ई-पेंशन पोर्टल के उद्घाटन कार्यक्रम में जुड़ने का निर्देश दिया था। यह सभी मंडलायुक्त और जिलाधिकारी उद्घाटन कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े।

आज अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के मौके पर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई बड़ा तोहफा देंगे। इस मौके पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य श्रमिकों से संवाद करने के लिए एक अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्रमिकों की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का रास्ता निकालेंगे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story