×

घोटालों की है योगी सरकार, BJP के डीएनए में महिला विरोध: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस ने योगी सरकार को अपराध, घोटालों, किसान और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा।

Dharmendra kumar
Published on: 19 March 2020 10:19 AM GMT
घोटालों की है योगी सरकार, BJP के डीएनए में महिला विरोध: कांग्रेस
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बीजेपी सरकार के तीन साल पूरे होने पर कांग्रेस ने जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस ने योगी सरकार को अपराध, घोटालों, किसान और बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की और सरकार के विकास के दावों पर सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में अपराध बढ़ा है। किसान परेशान हैं और प्रदेश में रोजगार के अवसर कम हो रहे हैं। ये दिखाता है कि भाजपा के विकास के दावे खोखले हैं। कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र आरोप पत्र पेश किया है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यूपी का किसान आज खून के आंसू रो रहा है। किसान रोज आत्महत्या कर रहा है।

यह भी पढ़ें...SC के सवाल पर बोले सिंघवी, राज्यपाल के पास फ्लोर टेस्ट कराने की शक्ति नहीं

उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि में सरकार की अल्प मदद से किसानों को लाभ नहीं मिला। 3 साल में छुट्टा जानवरों के लिए कोई नीति नहीं बनाई जा सकी। फसल की लागत के सापेक्ष दाम नहीं तय किये जा सके। गेंहू, सरसो, चना का समर्थन मूल्य लागत से भी कम तय किया गया।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ है। यूपी में हर घंटे 2 नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। 40 लाख से अधिक नौजवानों के बेरोजगार होने की बात सरकार ने मानी है। उत्तर प्रदेश में भर्तियों में बड़े स्तर पर धांधली जारी है। लाखों पद खाली होने के बावजूद भर्ती नहीं की जा सकी है। परीक्षाओं में धांधली के चलते बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला।

यह भी पढ़ें...आज की बड़ी खबर: टल सकती है निर्भया दोषियों की फांसी, ये है वजह

उन्होंने कहा कि यूपी की मौजूदा सरकार घोटालों की सरकार है। भ्रष्टाचार के खुलासों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इन्वेस्टर्स समिट सिर्फ छलावा ही साबित हुआ है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रम की 46 कंपनियां बंदी की कगार पर हैं। जूते के साथ मिड डे मील में भी घोटाला किया गया। कमीशन ने सेट होने के चलते देर से किये गए टेंडरों से लाभ नहीं मिला। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी लूट, हत्या, डकैती में अव्वल स्थान पर है। सरकार यूपी के जंगलराज को खत्म करने में नाकामयाब साबित हुई है।

तो वहीं हीं कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि यूपी में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। यूपी में हर घंटे 7 महिलाएं हिंसा की शिकार हो रही हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराधों को दर्ज नहीं किया जा रहा। उन्नाव-शाहजहांपुर में आरोपी बीजेपी नेताओं पर पहले कार्रवाई नहीं हुई। देवरिया के नारी गृह में देह व्यापार में धकेलने वालों को भी बीजेपी का संरक्षण मिला।

यह भी पढ़ें...कोरोना से शेयर बाजार में खौफ, सेंसेक्स में 2000 अंक की गिरावट, रुपए का हुआ ये हाल

उन्होंने कहा कि 3 साल बाद भी 3 महिला बटालियन का गठन नहीं हो सका है। आज तक हर जिले में फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं बन सके। निर्भया फंड का 70 प्रतिशत पैसा भी यूपी में इस्तेमाल नहीं हो सका। गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली दंगों में यूपी से लोगों के भेजे जाने की बात कही। बीजेपी का डीएनए ही महिला विरोधी है।

इसके पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि यूपी की बीजेपी सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही है। झूठ से भरे इस रिपोर्ट कार्ड में महिला सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए हैं लेकिन उन्नाव की भयावह घटना के बाद आज लखीमपुर की घटना ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story