×

UP में कोरोना वायरस का ख़ौफ़ जारी: बीते 24 घण्टों में मिले 194 नये केस, एक्टिव मामलों की संख्या पहुंची 937

Coronavirus in UP: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घण्टों में 194 नये मामले मिले। जिससे सक्रिय केसों की संख्या 937 पहुंच गई है।

Shashwat Mishra
Published on: 3 Jun 2022 10:15 AM GMT
UP में कोरोना का कोहराम जारी: एक्टिव मामले 1500 पार, मिले 286 नये केस, लखनऊ में मिले 52 संक्रमित
X

कोरोना टेस्ट (कॉन्सेप्ट फोटो- न्यूजट्रैक)

UP Covid Cases Today: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण (Coronavirus In UP) धीरे-धीरे ही सही, मग़र पैर पसार रहा है। बीते कई दिनों से यह देखा जा रहा है कि रोज़ाना 150 से अधिक नये संक्रमित सामने आ रहे हैं। लखनऊ समेत दिल्ली से सटे जिलों में कोरोना के सबसे अधिक मामले (Corona Cases In Uttar Pradesh) सामने आ रहे हैं।

वहीं, सरकार द्वारा तय किये गए आयुवर्ग के मुताबिक, वैक्सीनेशन (Corona Vaccination) का कार्य भी लगातार चल रहा है। अब तक 32.81 करोड़ से अधिक डोज़ यूपी में दी जा चुकी हैं। लेकिन, संक्रमित लगातार मिल रहे हैं। बीते 24 घण्टों में 194 नये मामले मिले। जिससे सक्रिय केसों की संख्या 937 पहुंच गई है।

प्रदेश में 937 सक्रिय मरीज़

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद (Amit Mohan Prasad) ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,04,179 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 194 नये मामले (Covid-19 Cases) आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,47,47,974 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 143 लोग और अब तक कुल 20,55,816 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 937 एक्टिव मामले है।

32.81 करोड़ से अधिक डोज़ दी गई

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 02 जून, 2022 को एक दिन में 4,14,732 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोगों को कुल पहली डोज 15,32,42,493 व दूसरी डोज 13,66,69,542 दी गयी।

उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,37,02,206 एवं दूसरी डोज 1,09,60,548 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 74,26,860 और दूसरी डोज 29,84,357 दी गयी। कल तक 31,65,996 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 32,81,52,002 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story