TRENDING TAGS :
Etah News: ओपी राजभर ने लख्मी शाह बंजारा की मूर्ति का किया अनावरण, कांग्रेस और सपा पर बोला हमला
Etah News: एटा में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने लख्खी शाह बंजारा की प्रतिमा का अनावरण किया। रैली में कांग्रेस और सपा पर हमला बोला, एबीवीपी बयान पर दी सफाई।
ओपी राजभर ने लख्मी शाह बंजारा की मूर्ति का किया अनावरण, कांग्रेस और सपा पर बोला हमला (Photo- Newstra
Etah News: एटा। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आज "बंजारा समाज की रैली को हंसपुर जरानी में सम्बोधित किया यहां उन्होंने महाराजा लख्खी शाह बंजारा की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कई बड़े बयान दिए।
राजभर ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को हरवाया था। तब भी कांग्रेस ने वोट चोरी किया और आज भी वही काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा लगातार पिछड़ों और दलितों को गुमराह करने का काम करती रही है।
विपक्ष की साजिश है
हाल ही में एबीवीपी छात्रों को गुंडा कहे जाने वाले बयान पर भी ओपी राजभर ने सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी इस तरह का कोई बयान नहीं दिया। यह विपक्ष की साजिश है, जो सपा और कांग्रेस मिलकर फैला रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है, देश में कानून का राज है और जिसने भी कानून तोड़ा है वह जेल गए हैं।
राजभर ने आगे कहा कि एबीवीपी भाजपा का छात्र संगठन है, जबकि सपा और कांग्रेस अब छात्रों के नाम पर राजनीति कर रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब एबीवीपी भाजपा का छात्र संगठन है और उसके खिलाफ सपा-कांग्रेस खड़े हैं तो यह साफ है कि सपा और कांग्रेस भाजपा की भी टीम बन गई हैं।
सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पूजा पाल ने जो कहा वह बिल्कुल सही कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा हमेशा से महिला, दलित, पिछड़ा और मुस्लिम विरोधी पार्टी रही है।
राजभर के इन बयानों से एटा की सियासत गरमा गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


