×

Etawah News: फांसी के फंदे पर झूलती मिली विवाहिता, ससुराली जन हुए फरार

Etawah News: एक महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची की।

Ashraf Ansari
Published on: 3 Jan 2024 2:22 PM GMT
Etawah News
X

Etawah News (Pic:Newstrack)

Etawah News: इटावा जिले में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी जैसे ही लड़की के मायके पक्ष के लोगों को हुई, तुरंत उसके ससुराल पहुंच गए। उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। दरअसल मामला इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेसरमऊ गांव का है। यहां पर ससुराल में रहने वाली निजात नाम की महिला का शव आज उसके ही घर में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। वहीं ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

4 साल पहले हुई थी शादी

मृतक महिला की मां सलमा बेगम ने जानकारी देते हुए बताया है कि 4 साल पहले हमने अपनी बेटी की शादी देसरमऊ गांव में रहने वाले एक युवक के साथ में की थी। कुछ दिन तक दोनों में सब कुछ सही चला लेकिन बाद में उसको प्रताड़ित किया जाने लगा। हमारी बेटी काफी परेशान रहने लगी और उसके बाद आज पता चला कि हमारी बेटी का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा है। हमें मालूम है कि हमारी बेटी की ससुराल वालों ने हत्या की और उसके बाद उसको फांसी के फंदे पर लटका दिया। हम चाहते हैं कि आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। फिलहाल में पुलिस ने परिवार की तरफ से दी गई तैयारी के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story