UP IPS Transfer: यूपी में चार आईपीएस अफसरों का तबादला, रघुवीर लाल बने कानपुर के कमिश्नर

UP IPS Transfer: यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया। आईपीएस रघुवीर लाल कानपुर के कमिश्नर पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Newstrack Network
Published on: 6 Oct 2025 2:58 PM IST
UP IPS Transfer
X

UP IPS Transfer

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ तबादला का दौर लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया। आईपीएस रघुवीर लाल कानपुर के कमिश्नर पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं पुलिस महानिदेशक अभियोजन लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक, सीआईडी लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे आईपीएस दिपेश जुनेजा अब केवल पुलिस महानिदेशक, अभियोजन पद का कार्यभार देखेंगे।

इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम लखनऊ में तैनात विनोद कुमार सिंह को पुलिस महानिदेशक, सीआईडी लखनऊ के साथ ही पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अब तक अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा लखनऊ का कार्यभार देख रहे रघुवीर लाल को पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसी तरह लखनऊ परिक्षेत्र में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में कार्यरत तरुण गाबा को पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story